नमो भारत से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए NCRTC ने नई सुविधा शुरू की है। Namo Bharat Trip Pass के जरिए NCMC कार्ड इस्तेमाल करने वाले नियमित यात्री किसी तय रूट पर पहले से कई यात्राओं का भुगतान कर सकेंगे। इससे बार-बार टिकट खरीदने या कार्ड में पैसे डालने की जरूरत कम होगी और रोजाना सफर के दौरान समय बचाने में मदद मिलेगी।

NCRTC के मुताबिक नमो भारत सेवा में रोजाना करीब 1.1 लाख यात्री सफर कर रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे यात्रियों की है जो नियमित रूप से एक ही स्टेशन से दूसरे तय स्टेशन के बीच यात्रा करते हैं। Trip Pass को खास तौर पर ऐसे यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे काम करेगा Namo Bharat Trip Pass?

Trip Pass केवल उन दो स्टेशनों के बीच मान्य होगा, जिनके लिए इसे खरीदा गया है। NCMC कार्ड पर पास लोड होने के बाद यात्री संबंधित रूट पर यात्रा करेगा तो एक ट्रिप अपने आप पास से घट जाएगी।

उदाहरण के लिए, सराय काले खां से मोदीपुरम के बीच नियमित यात्रा करने वाला यात्री अपनी जरूरत के अनुसार पहले से कई ट्रिप खरीद सकता है। पास का एक दिन में एक से ज्यादा बार इस्तेमाल भी किया जा सकता है, लेकिन यात्रा उसी निर्धारित शुरुआती और गंतव्य स्टेशन के बीच होनी चाहिए।

अगर यात्री किसी दूसरे स्टेशन के बीच यात्रा करता है, तो Trip Pass लागू नहीं होगा। ऐसी स्थिति में सामान्य किराया NCMC कार्ड के Global Wallet से काटा जाएगा।

1 से 40 ट्रिप तक के विकल्प

नियमित यात्रियों की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग Trip Pass विकल्प उपलब्ध हैं। Standard और Premium दोनों कोच के लिए 1 से 40 ट्रिप तक के पास खरीदे जा सकते हैं।

ट्रिप पास वैधता रिफंड
1 ट्रिप 15 दिन नॉन-रिफंडेबल
2 ट्रिप 30 दिन नॉन-रिफंडेबल
5 ट्रिप 30 दिन नॉन-रिफंडेबल
10 ट्रिप 30 दिन नॉन-रिफंडेबल
15 ट्रिप 60 दिन ₹200 एडमिन फीस कटेगी
20 ट्रिप 60 दिन ₹200 एडमिन फीस कटेगी
40 ट्रिप 90 दिन ₹200 एडमिन फीस कटेगी

सराय काले खां-मोदीपुरम का उदाहरण

सराय काले खां से मोदीपुरम के बीच Standard Coach का किराया ₹210 और Premium Coach का किराया ₹250 बताया गया है। NCMC के Global Wallet में अधिकतम ₹2,000 तक बैलेंस रखा जा सकता है।

ऐसे में इस रूट पर रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बार-बार वॉलेट रिचार्ज करना पड़ सकता है। Trip Pass के जरिए यात्री पहले से कई यात्राओं का भुगतान कर सकते हैं और अपनी यात्रा के खर्च की बेहतर योजना बना सकते हैं।

Trip Pass कहां से मिलेगा?

Trip Pass EFO या AFC गेट के पास स्थित काउंटर से खरीदा जा सकता है। आगे की यात्राओं के लिए पास का टॉप-अप EFO या Namo Bharat स्टेशनों पर उपलब्ध Ticket Vending Machine यानी TVM के जरिए किया जा सकता है।

यात्रियों को 10% छूट और Loyalty Points भी

Namo Bharat यात्रियों को हर यात्रा पर 10% की छूट का लाभ भी मिलता है। इसके अलावा NCMC से यात्रा करने पर खर्च किए गए प्रत्येक ₹1 पर एक Loyalty Point मिलने की व्यवस्था है। एक Loyalty Point का मूल्य ₹0.10 है और 300 Loyalty Points जमा होने पर उन्हें एक मुफ्त यात्रा के लिए रिडीम किया जा सकता है। NCRTC ने पहले भी Namo Bharat यात्रियों के लिए Loyalty Points के जरिए मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू की थी।

Trip Pass की सुविधा खास तौर पर रोजाना यात्रा करने वाले छात्रों, कामकाजी लोगों, कारोबारियों और अन्य नियमित यात्रियों के लिए उपयोगी हो सकती है। इससे टिकट खरीदने और कार्ड रिचार्ज करने में लगने वाला समय कम करने के साथ नियमित सफर के खर्च को पहले से मैनेज करना आसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन