🔍 Latest News
Gold-Silver Price Today: दिवाली से पहले धड़ाम हुए सोने-चांदी के दाम, सोना ₹1.41 लाख तो चांदी ₹1.92 लाख पर आई, खरीदने से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान
दिवाली से ठीक पहले सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोना गिरकर 1.41 लाख और चांदी 1.92 लाख रुपये पर आ गई है। साथ ही जानिए असली सोने-चांदी की पहचान कैसे करें।
Bijnor Road Accident: बिजनौर में तेज रफ्तार कार का कहर, जोरदार टक्कर से ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत, आरोपी ड्राइवर फरार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बढ़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। लुहारवाली तिराहे के पास एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 55 वर्षीय ई-रिक्शा चालक प्रीतम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है, जबकि आरोपी चालक मौके से फरार है।

Bijnor News: बिजनौर में कुंआ पूजन के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ पर बवाल, दो समुदायों में खूनी संघर्ष, पथराव और हथियारों के हमले में 9 घायल
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर क्षेत्र में कुंआ पूजन कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विरोध करने पर धारदार हथियारों, लाठी-डंडों से हमला और भारी पथराव किया गया। इस खूनी संघर्ष में एक महिला समेत 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया है।

1 नवंबर से बदल जाएंगे ये बड़े नियम: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर बैन से लेकर फोन पर कॉलर ID तक, जानिए क्या होगा असर
1 नवंबर 2026 से देश में 3 बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। एलपीजी-सीएनजी के नए दाम जारी होंगे, दिल्ली में नॉन-BS6 गाड़ियों पर प्रतिबंध लगेगा और फर्जी कॉल्स रोकने के लिए सरकारी कॉलर आईडी सर्विस (CNAP) शुरू होगी।

Driving Licence New Rules 2026: ड्राइविंग लाइसेंस पर अलग रंग के कार्ड, 75% पासिंग मार्क्स और एड्रेस अपडेट फ्री करने का प्रस्ताव, जानें क्या बदल सकता है
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़े बदलाव करने जा रहा है। अब भारतीय और विदेशी नागरिकों के लिए अलग कलर-कोडेड कार्ड जारी किए जाएंगे और पता बदलवाने की प्रक्रिया को मुफ्त किया जाएगा।

Gorakhpur News: खगोलविद अमर पाल सिंह को गुजरात में मिला 'नेशनल कलाम यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड', विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बड़ा राष्ट्रीय सम्मान
गोरखपुर के खगोलविद अमर पाल सिंह को गुजरात के अंकलेश्वर में आयोजित छठवें भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल में 'नेशनल कलाम यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है।

Tum Mere Ho Movie: 'तुम मेरे हो' से अनिशा गर्ग की नई उड़ान, बिना किसी 'फिल्मी गॉडफादर' के हासिल किया बड़ा मुकाम, प्रेरणादायक है कहानी
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से अभिनेत्री और सह-निर्माता बनीं अनिशा गर्ग (Anisha Garg) अपनी नई फिल्म 'तुम मेरे हो' (Tum Mere Ho) के जरिए सपनों को हकीकत में बदल रही हैं। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड और कनेक्शन के, अनिशा ने अपने आत्मविश्वास और जुनून के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

Aaj Ka Rashifal 27 October 2026: मंगलवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का संपूर्ण दैनिक पंचांग और राशिफल
आज 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन है। मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी को समर्पित है। जानिए आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त, दिशा शूल, विशेष उपाय और सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

Vibe Entertainment Launch: म्यूजिक से सिनेमा तक 'वाइब एंटरटेनमेंट' का धमाकेदार आगाज, 3 म्यूजिक वीडियो लॉन्च और 4 नई फिल्मों का बड़ा ऐलान
मनोरंजन की दुनिया में एक नए प्रोडक्शन हाउस 'वाइब एंटरटेनमेंट' (Vibe Entertainment) ने शानदार कदम रखा है। मुंबई के खार स्थित मिलर हाउस में आयोजित एक भव्य इवेंट में कंपनी ने तीन म्यूजिक वीडियो लॉन्च किए और 4 अपकमिंग फिल्मों की घोषणा की। इस दौरान उर्फी जावेद के नए गाने 'आ मेरी बाहों में आ' ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

YRF ने 'बेपरवाह' का ऐलान किया : अहान पांडे और शरवरी पहली बार साथ नजर आएंगे
यशराज फिल्म्स ने रोमांटिक एक्शन-ड्रामा 'बेपरवाह' का ऐलान किया है। फिल्म में अहान पांडे और शरवरी पहली बार साथ नजर आएंगे और इसे 26 मार्च 2027 को रिलीज किया जाएगा।

Ramayana Movie Update: यश का मास्टरस्ट्रोक! पर्दे पर बनेंगे 'रावण', पर्दे के पीछे मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस संभालेगी 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण' में रावण का किरदार निभा रहे रॉकिंग स्टार यश ने बिजनेस के मोर्चे पर बड़ा दांव चला है। उनकी कंपनी 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस' (Monster Mind Creations) कर्नाटक में इस भव्य फिल्म की रिलीज और डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी संभालेगी।

Javed Akhtar New Ghazal: शायरी और सुरों का अनूठा संगम! जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’
पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर गीतकार जावेद अख्तर और 'सा रे गा मा' विजेता मोहम्मद वकील की नई ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ (Baazahir Kya Hai) रिलीज़ हो गई है। यह ग़ज़ल संगीत मंच 'Goongoonalo' पर पेश की गई है, जो बाहरी चमक-दमक और मन की वास्तविक संतुष्टि के बीच के अंतर को बेहद खूबसूरती से बयां करती है।

Bank of India Q2 Results: बैंक ऑफ इंडिया का शानदार प्रदर्शन, दूसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 25% उछलकर ₹3,202 करोड़ के पार, NPA में भी आई बड़ी गिरावट
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के शानदार वित्तीय नतीजे घोषित किए हैं। बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 25.34% की छलांग लगाकर ₹3,202 करोड़ हो गया है। बैंक के वैश्विक कारोबार और एसेट क्वालिटी (NPA) में भी बेहतरीन सुधार देखने को मिला है।

Ghaziabad Crime News: इंदिरापुरम में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर एकाउंटेंट पति पर किया चाकू से जानलेवा हमला, शोर सुनकर पड़ोसियों ने गार्ड की मदद से आरोपी को दबोचा
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी प्रेमी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

Rahul Gandhi Acquitted: सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर 2018 के बयान को नहीं माना मानहानिकारक; 8 साल बाद आया फैसला
अमित शाह पर दिए गए 2018 के विवादित बयान के मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी कर दिया है। कोर्ट ने भाजपा नेता विजय मिश्रा की याचिका खारिज करते हुए कड़ी फटकार लगाई।
