गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में अवैध संबंधों के चलते एक खौफनाक वारदात सामने आई है। Ghaziabad Crime News के तहत इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा स्थित जागृति विहार में सोमवार सुबह एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर स्थानीय लोगों ने मौके से भाग रहे आरोपी प्रेमी को गार्ड की मदद से दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

जिम से लौटकर सुबह साढ़े छह बजे किया हमला पुलिस के मुताबिक, पीड़ित पति का नाम शशांक है। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे आरोपी प्रेमी प्रताप जिम से लौटने के बाद सीधा शशांक के घर पहुंचा। आरोप है कि प्रताप ने पत्नी प्रिया के सामने ही शशांक पर चाकू से कई वार किए। हमले के दौरान हुए शोर-शराबे को सुनकर आसपास के लोग घर के बाहर जमा हो गए। लोगों ने कॉलोनी के गार्ड को आवाज लगाई और भागने की कोशिश कर रहे प्रताप को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

केंद्र सरकार के विभाग में एकाउंटेंट है पीड़ित शशांक की शादी प्रिया से चार साल पहले हुई थी और दोनों की एक तीन साल की बेटी भी है। शशांक केंद्र सरकार के एक विभाग में अकाउंटेंट के पद पर तैनात हैं और उनकी पत्नी प्रिया भी उसी विभाग में काम करती हैं। घायल शशांक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

4 महीने से चल रहा था प्रेम प्रसंग इंदिरापुरम थाना प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रिया और प्रताप के बीच पिछले चार महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रताप अक्सर प्रिया के घर आता-जाता था और सोसाइटी के लोगों ने भी उसे कई बार वहां से आते-जाते देखा था। फिलहाल पुलिस ने पत्नी प्रिया और प्रेमी प्रताप दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शशांक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और लिखित शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें