उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद से पहचान छिपाकर युवती को फंसाने और ब्लैकमेल करने का एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। इस Ghaziabad Rape Case में पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने अयान सैफी नामक युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा (FIR) दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने अपना असली नाम छिपाकर उससे दोस्ती की और बाद में अश्लील वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया।
शादी समारोह में हुई थी पहली मुलाकात पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले वह अपनी भाभी के मायके में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। वहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम 'प्रिंस' बताया था। दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लिए और उनके बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ ही समय में यह बातचीत कथित तौर पर प्रेम संबंधों में तब्दील हो गई।

होटल में ले जाकर वीडियो बनाने का आरोप दर्ज एफआईआर के अनुसार, आरोपी युवक एक दिन बातचीत के बहाने युवती को जीटी रोड पर स्थित एक होटल में ले गया। पीड़िता का आरोप है कि वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद आरोपी ने वह वीडियो युवती को वॉट्सऐप पर भेजा और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
गर्भवती होने पर खिलाई दवा, दी जान से मारने की धमकी शिकायतकर्ता का दावा है कि वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर आरोपी ने उसके साथ कई बार ज्यादती की। जब युवती गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी। इसी दौरान पीड़िता को पता चला कि युवक का असली नाम प्रिंस नहीं, बल्कि अयान सैफी है। इसका विरोध करने और पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर, आरोपी ने युवती व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›🏪 आपके शहर के ऑफर
हिंदू रक्षा दल ने भी उठाए सवाल इस प्रकरण में हिंदू रक्षा दल के प्रदेश संयोजक गौरव ने भी बयान दिया है। उनका दावा है कि संगठन की टीम ने 12 अक्टूबर को भी अयान सैफी को एक अन्य युवती के साथ पकड़ा था, जिसका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। गौरव के मुताबिक, उसी वायरल वीडियो को देखने के बाद मौजूदा पीड़िता ने उनके संगठन से संपर्क साधा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल, गाजियाबाद पुलिस मामले के सभी तकनीकी और जमीनी तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है।


Sabse pehle comment karne wale banein.