नेशनल हाईवे पर नियमित रूप से कार द्वारा यात्रा करने वाले लोगों के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एक बेहद काम की सुविधा दे रहा है। NHAI FASTag Annual Pass के उपयोग से उन चालकों के हजारों रुपये बच सकते हैं, जिन्हें लगातार टोल प्लाजा पार करना पड़ता है। यह पास मुख्य रूप से उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो रोजाना या बार-बार हाईवे के जरिए सफर करते हैं।

कैसे काम करता है एनुअल पास? फास्टैग एनुअल पास के लिए उपयोगकर्ता को एकमुश्त 3075 रुपये का भुगतान करना होता है। इस भुगतान के बाद, कार मालिक एक वर्ष के भीतर अधिकतम 200 बार तक टोल प्लाजा पार कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें हर बार अलग से टोल टैक्स चुकाने की आवश्यकता नहीं होती है।

कहां मिलेगा पास का लाभ? यह विशेष वार्षिक पास पूरे देश में नेशनल हाईवे (NH) और नेशनल एक्सप्रेसवे पर स्थित 1,150 से अधिक टोल बूथों पर मान्य है। जो लोग अक्सर एक राज्य से दूसरे राज्य या प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करते हैं, उनके लिए यह पास टोल टैक्स खर्च को काफी हद तक कम कर देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर नहीं करेगा काम चालकों को यह ध्यान रखना होगा कि NHAI FASTag Annual Pass सभी तरह की सड़कों पर लागू नहीं होता है। इसके कुछ स्पष्ट नियम हैं:

खबरों के लिए ज्वाइन करें हमारा Whatsapp Channel
  • स्टेट हाईवे: यह पास राज्य सरकारों द्वारा संचालित स्टेट हाईवे के टोल प्लाजा पर काम नहीं करेगा।

  • शहरी सीमा: किसी भी नगर निगम या शहर के भीतर बनी टोल वाली सड़कों पर इस पास की सुविधा नहीं मिलेगी।

  • सामान्य कटौती: अगर वाहन चालक उपरोक्त स्थानों (स्टेट हाईवे या सिटी टोल) से गुजरते हैं, तो पास का इस्तेमाल नहीं होगा। ऐसी स्थिति में टोल की निर्धारित राशि फास्टैग (FASTag) के सामान्य वॉलेट बैलेंस से ही काटी जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें