Bank Strike Deferred होने से बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल को टाल दिया गया है। यह फैसला 27 सितंबर की रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया।
दोनों पक्षों के बीच बैठक रात करीब 9:30 बजे हुई। बातचीत के बाद UFBU ने अपने प्रस्तावित आंदोलन और हड़ताल को टालने पर सहमति जताई। इसके साथ ही बैंक कर्मचारियों की पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ी मांग पर आगे बातचीत का रास्ता खुल गया है।
शनिवार की छुट्टी पर बनेगी हाई लेवल कमेटी
समझौते के तहत IBA और UFBU के प्रतिनिधियों वाली एक हाई लेवल कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी बचे हुए शनिवारों को बैंक अवकाश घोषित करने की मांग पर विचार करेगी।
कमेटी अलग-अलग विकल्पों पर चर्चा करेगी और संबंधित पक्षों से राय लेने के बाद ऐसा समाधान तलाशने की कोशिश करेगी, जो सभी पक्षों और बैंक ग्राहकों के लिए स्वीकार्य हो।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›PLI योजना पर भी होगी चर्चा
बैठक में Scale IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए Performance Linked Incentive (PLI) योजना से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा हुई। UFBU के अनुसार, इस विषय पर IBA के साथ आगे बातचीत होगी और आवश्यक बदलावों का प्रस्ताव सरकार के सामने रखा जा सकता है।
इसके अलावा 8 मार्च 2024 की बातचीत में दर्ज बाकी लंबित मुद्दों पर भी दोनों पक्ष जल्द चर्चा करेंगे।
रविवार को क्यों खुले थे बैंक?
प्रस्तावित हड़ताल से पहले 27 सितंबर, रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को खोलने की व्यवस्था की गई थी। वित्त मंत्रालय ने बताया था कि यह कदम ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को लंबे समय तक प्रभावित होने से बचाने के लिए उठाया गया था। RBI की मंजूरी के बाद बैंक शाखाओं, कार्यालयों, ATM-linked branches और Currency Chests को भी उस दिन संचालन की अनुमति दी गई थी।
अब 28 सितंबर से शुरू होने वाली प्रस्तावित तीन दिन की हड़ताल टल गई है। इसलिए बैंकिंग सेवाओं को लेकर पहले जताई जा रही लगातार कई दिनों की शाखा बंद रहने की आशंका फिलहाल टल गई है।
Sabse pehle comment karne wale banein.