रिलायंस जियो की Jio Family Matching Number सुविधा उन लोगों के लिए है, जो परिवार के मोबाइल नंबरों में एक जैसा या मिलता-जुलता पैटर्न चाहते हैं। कंपनी के अनुसार, नया Jio नंबर मौजूदा Jio या किसी दूसरे नेटवर्क के नंबर से match किया जा सकता है। इसकी सीमित अवधि की पेशकश में matching number की बुकिंग सिर्फ ₹50 में की जा सकती है। 

₹50 में क्या मिलेगा?

Jio की वेबसाइट के मुताबिक, Matching Number की कीमत सामान्य तौर पर ₹499 तक बताई गई है। मौजूदा ऑफर में इसे ₹50 में बुक करने का विकल्प दिया गया है। हालांकि, ₹50 केवल matching number की बुकिंग से जुड़ा शुल्क है। नया SIM activate करने के लिए अलग recharge की जरूरत होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के अनुसार, matching number को ₹349 Hybrid Prepaid Plan के साथ activate किया जा सकता है। इस plan में 28 दिनों की validity दी जाती है। इसमें unlimited voice calls, unlimited 5G data और 100 SMS प्रतिदिन जैसे benefits शामिल हैं। 

कैसे चुनें Matching नंबर?

Jio Family Matching Number लेने के लिए Jio की वेबसाइट पर matching number का विकल्प देखना होगा। वहां मौजूदा मोबाइल नंबर की जानकारी और जरूरी verification के बाद उपलब्ध matching numbers देखे जा सकते हैं।

इसके बाद पसंद का उपलब्ध नंबर चुना जा सकता है। ₹50 का payment करने के बाद नंबर book किया जाता है। Jio के अनुसार, matching number prepaid और postpaid दोनों connections के साथ उपलब्ध हो सकता है। 

क्या पूरे परिवार का नंबर बिल्कुल एक जैसा होगा?

यहां एक बात समझना जरूरी है। इसका मतलब यह नहीं है कि परिवार के सभी लोगों को एक ही मोबाइल नंबर मिलेगा। Jio की Matching Number सुविधा में नए नंबर को मौजूदा नंबर के समान या matching pattern में चुनने का विकल्प मिलता है।

उदाहरण के लिए, परिवार के किसी सदस्य के नंबर के साथ मिलते-जुलते digits वाला नया नंबर उपलब्ध हो सकता है। लेकिन पसंद का हर नंबर उपलब्ध हो, यह जरूरी नहीं है।

Jio की Terms and Conditions के अनुसार, matching family connection के लिए ₹50 शुल्क के अलावा लागू recharge और अन्य शर्तें हैं। इसलिए नंबर बुक करने से पहले कंपनी की मौजूदा terms जरूर देखनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन