PUC New Rules 2026: देश के करोड़ों वाहन मालिकों के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने वाहनों के प्रदूषण प्रमाणपत्र यानी पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट बनवाने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नई अधिसूचना के अनुसार, अब नए BS-6 निजी वाहनों (कार, बाइक आदि) का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट एक साल नहीं, बल्कि 3 साल तक मान्य होगा। यानी वाहन चालकों को हर साल पीयूसी रिन्यू कराने के झंझट से मुक्ति मिल गई है।
वाहन की उम्र के आधार पर तय होगी पीयूसी की वैधता
सरकार ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत केंद्रीय मोटर वाहन (16वां संशोधन) नियम 2026 के जरिए यह नोटिफिकेशन जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। नए नियमों के तहत BS-6 निजी और व्यावसायिक (Commercial) वाहनों के लिए पीयूसी की वैधता उनकी उम्र के हिसाब से तय की गई है। वाहन जितना पुराना होगा, उतनी ही जल्दी उसे प्रदूषण जांच करानी होगी:
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC) के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नोटिफिकेशन के अनुसार, 6 साल तक पुराने BS-6 निजी वाहनों का पीयूसी अब 3 साल और कमर्शियल वाहनों का 2 साल तक मान्य होगा। BS-4 और उससे पुराने वाहनों के नियम पहले की तरह ही रहेंगे।
वाहन की श्रेणी (BS-6) Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › | वाहन की उम्र | नई PUC वैधता अवधि |
|---|---|---|
निजी वाहन (Private Vehicles) | 6 साल तक पुराने | 3 साल |
निजी वाहन (Private Vehicles) | 6 से 10 साल तक पुराने | 1 साल |
निजी वाहन (Private Vehicles) | 10 साल से अधिक पुराने 🏪 आपके शहर के ऑफरविज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
| 6 महीने |
व्यावसायिक वाहन (Commercial) | 6 साल तक पुराने | 2 साल |
व्यावसायिक वाहन (Commercial) | 6 से 10 साल तक पुराने | 1 साल |
व्यावसायिक वाहन (Commercial) | 10 साल से अधिक पुराने | 6 महीने |
BS-4 और उससे पुराने वाहनों के लिए क्या हैं नियम?
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि पीयूसी की बढ़ी हुई वैधता का लाभ केवल BS-6 मानक वाले वाहनों को ही मिलेगा। पुराने उत्सर्जन मानक वाले वाहनों के लिए नियम पहले की तरह ही यथावत रहेंगे:
- BS-1, BS-2 और BS-3 वाहन: इनके लिए पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की वैधता पहले की तरह 3 महीने ही रहेगी।
- BS-4 वाहन: इन वाहनों के लिए पीयूसी सर्टिफिकेट 6 महीने तक मान्य रहेगा।
रिन्यूअल की प्रभावी तारीख (Effective Date) को लेकर नया नियम
संशोधित नियमों में पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के रिन्यूअल की प्रभावी तारीख को भी पूरी तरह स्पष्ट कर दिया गया है ताकि वाहन मालिकों को किसी तरह का नुकसान न हो:
- एक्सपायरी से पहले रिन्यूअल: अगर आप अपने मौजूदा पीयूसी की एक्सपायरी डेट से 10 दिन पहले रिन्यूअल के लिए आवेदन करते हैं, तो नया पीयूसी पुराने सर्टिफिकेट की एक्सपायरी डेट से ही लागू माना जाएगा।
- एक्सपायरी के बाद रिन्यूअल: यदि आप सर्टिफिकेट खत्म होने के बाद जांच कराते हैं, तो नया पीयूसी उसी दिन (रिन्यूअल की तारीख) से प्रभावी होगा।
- मौजूदा सर्टिफिकेट धारकों के लिए: जिन BS-6 वाहन मालिकों के पास पहले से पीयूसी सर्टिफिकेट मौजूद है, उन पर 3 साल या 2 साल की नई वैधता अवधि तब लागू होगी, जब वे इन नियमों के लागू होने के बाद पहली बार अपना पीयूसी रिन्यू कराएंगे।
Sabse pehle comment karne wale banein.