नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-6 स्थित सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई से पहले आवास विकास विभाग की टीम ने कार्रवाई शुरू की है।
पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया है और सेंट्रल मार्केट की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। आम लोगों के साथ ही बाहरी व्यक्तियों और जनप्रतिनिधियों की एंट्री भी रोक दी गई है।
मौके पर आवास विकास के उप आयुक्त समेत प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। कार्रवाई के लिए दो बुलडोजर लगाए गए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, रेजिडेंशियल प्लॉट पर बनीं 44 अवैध कमर्शियल इमारतों में फिलहाल 6 भूखंडों पर सेटबैक से जुड़े अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है। इनमें से चार भूखंडों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। प्रशासन को 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करना है।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›पुलिस की सफाई
2 बुलडोजर मौके पर
4 निर्माण ध्वस्त
जनप्रतिनिधियों को भी रोका
6 भूखंडों पर कार्रवाई
कई ने पहले ही छोड़ दिया सेटबैक
21 को दाखिल करना है जवाब
व्यापारियों ने जताया विरोध
पुलिस बल तैनात