बिजनौर। थाना नूरपुर पुलिस ने भैंस चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की गई भैंस बरामद की है। बरामद भैंस की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
घर से चोरी हुई थी भैंस
पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को आशुदेव कर पुत्र नन्दू सिंह, निवासी मोहल्ला रामनगर, कस्बा व थाना नूरपुर, बिजनौर ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया गया कि अज्ञात चोर उनके घर से भैंस चोरी कर ले गए हैं।
👮🪳✊ जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶तहरीर के आधार पर थाना नूरपुर में मु0अ0सं0 320/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
Bijnor Bar Council Suspension: बिजनौर जिला बार एसोसिएशन चुनाव विवाद में बड़ा मोड़, राजेंद्र सिंह एडवोकेट का पंजीकरण दो साल के लिए निलंबित; शेर सिंह ने मांगी सुरक्षा
Bijnor New DM Joginder Singh: बिजनौर के नवागत जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता कर गिनाईं प्राथमिकताएं, लिंक एक्सप्रेस-वे निर्माण, जनगणना 2027 और मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दिया जोर
Bijnor Mobile Snatching Case: बिजनौर के नगीना बस अड्डे पर युवती का मोबाइल छीनकर भागने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने छीना गया फोन और बाइक बरामद की
Bijnor Reserved Forest Fire: बिजनौर के कादरपुर जसवंत आरक्षित वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, रास्ता न होने से लौटी दमकल तो वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर पाया काबू
स्कूल के पास खड़ी थी चोरी की भैंस
पुलिस के मुताबिक, 10 और 11 सितंबर की रात क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रामनगर से चोरी की गई भैंस स्योहारा रोड स्थित आरआर पब्लिक स्कूल के पास चोरों द्वारा खड़ी की गई है।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›🏪 आपके शहर के ऑफर
सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को भैंस के साथ पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम अमिश पुत्र अरविंद वर्मा, निवासी मोहल्ला शहीदनगर, कस्बा व थाना नूरपुर, बिजनौर बताया।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रामनगर निवासी आशुदेव कर के घर से भैंस चोरी की थी। चोरी के बाद भैंस को स्योहारा रोड स्थित आरआर पब्लिक स्कूल के पास रखा गया था।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। भैंस की बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें Join ›गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक यशवीर सिंह, हेड कांस्टेबल 570 अनिल कुमार, कांस्टेबल 01045 पवन कुमार और कांस्टेबल 02558 अजय कुमार शामिल रहे।
Sabse pehle comment karne wale banein.