मेरठ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज हो गई है। पूरे प्रदेश सहित मेरठ जनपद में 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक विशेष सूक्ष्म पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत ऐसे सभी नागरिक जिनका नाम पूर्व में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया के दौरान कट गया था अथवा किसी अन्य कारण से विधानसभा मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया था, उन्हें अपना नाम जुड़वाने का सुनहरा अवसर दिया गया है। UP Voter List Revision Campaign के तहत नए पात्र युवा मतदाता भी सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

वेबसाइट और बूथों पर उपलब्ध हुई ड्राफ्ट मतदाता सूची एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों द्वारा उठाए जा रहे सवालों और विधानसभा चुनाव की आहट के बीच यह पुनरीक्षण अभियान सभी राजनीतिक दलों और आम मतदाताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अभियान के पहले दिन यानी मंगलवार 17 नवंबर को चुनाव आयोग और जनपद की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ सभी मतदान केंद्रों के बूथों पर ड्राफ्ट मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है। मतदाता इस सूची का भली-भांति निरीक्षण कर सकते हैं। यदि सूची में नाम नहीं है तो नाम शामिल करने का दावा प्रस्तुत किया जा सकता है, वहीं किसी गलत या अपात्र नाम के दर्ज होने पर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से या अपने संबंधित बूथ पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

पंचायत सूची से होगा विधानसभा वोटर लिस्ट का मिलान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विजय वर्धन तोमर ने अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और बीएलओ को विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है। सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे विधानसभा की मतदाता सूची का मिलान पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से अनिवार्य रूप से करें। इस मिलान के दौरान पंचायत सूची में दर्ज जिन मतदाताओं के नाम विधानसभा की सूची में छूटे हुए पाए जाएंगे, उनकी पहचान कर घर-घर संपर्क करते हुए आवेदन फार्म भरवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर में चार दिन लगेंगे विशेष शिविर, 1950 हेल्पलाइन सक्रिय अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए प्रशासन ने नवंबर माह में चार विशेष तिथियों—21 नवंबर (शनिवार), 22 नवंबर (रविवार), 28 नवंबर (शनिवार) और 29 नवंबर (रविवार)—को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। इन चारों तिथियों पर बीएलओ पूरे दिन अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे। किसी कारणवश यदि कोई बीएलओ अनुपस्थित रहता है, तो उसके स्थान पर प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक शिक्षक को पदाभिहीत अधिकारी के रूप में तैनात किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, मतदाताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिलाधिकारी कार्यालय में 24 घंटे कार्यशील कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां टोल-फ्री नंबर 1950 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। साथ ही, युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्कूल और कॉलेजों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब (ईएलसी) का भी गठन किया गया है।

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की महत्वपूर्ण तिथियां निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, पूरी प्रक्रिया की प्रमुख तिथियां निम्नलिखित हैं:

  • 17 नवंबर 2026: सभी बूथों और आधिकारिक वेबसाइट पर ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन।

  • 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026: नाम शामिल कराने के लिए दावे और त्रुटि सुधार या नाम हटाने हेतु आपत्तियां दाखिल करने की अवधि।

  • 28 दिसंबर 2026 तक: प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों की गहन जांच एवं निस्तारण।

  • 04 जनवरी 2027: अंतिम मतदाता सूची का आधिकारिक प्रकाशन।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें