लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्ष 2027 के सार्वजनिक और निर्बन्धित अवकाशों का आधिकारिक वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस नए कैलेंडर में प्रदेश सरकार ने तीन महत्वपूर्ण पर्वों को पदोन्नत करते हुए सार्वजनिक अवकाशों की श्रेणी में शामिल किया है। UP Holiday Calendar 2027 के अनुसार, वर्ष 2026 की सूची में निर्बन्धित अवकाश के रूप में दर्ज रहे मकर संक्रांति, संत रविदास जयंती और महर्षि वाल्मीकि जयंती को अब सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
शनिवार और रविवार को पड़ेंगी 10 छुट्टियां, बैंक खुले रहने का भी नियम नए कैलेंडर के मुताबिक, वर्ष 2027 में कुल 27 सार्वजनिक अवकाश और 27 निर्बन्धित अवकाश निर्धारित किए गए हैं। हालांकि, महर्षि वाल्मीकि जयंती (15 अक्टूबर) को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंटल एक्ट 1881 के अधीन नहीं रखा गया है, जिसके कारण इस दिन वाणिज्यिक बैंक और वित्तीय संस्थान खुले रहेंगे। इसके अतिरिक्त, आगामी वर्ष में छह सार्वजनिक अवकाश शनिवार को और चार सार्वजनिक अवकाश रविवार को पड़ रहे हैं। ऐसे में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह वाले सरकारी कार्मिकों को शनिवार को पड़ने वाले छह सार्वजनिक अवकाशों का अलग से लाभ नहीं मिल सकेगा, जबकि छह दिवसीय कार्य सप्ताह वाले कर्मचारियों को इन छुट्टियों का लाभ प्राप्त होगा।
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶वर्ष 2027 के 27 सार्वजनिक अवकाशों की पूरी सूची उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित वर्ष 2027 के सभी 27 सार्वजनिक अवकाशों का तिथि वार विवरण निम्नलिखित है:
जनवरी से अप्रैल: 14 जनवरी (मकर संक्रांति), 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 20 फरवरी (संत रविदास जयंती), 06 मार्च (महाशिवरात्रि), 10 मार्च (ईद-उल-फितर), 22 मार्च (होलिका दहन), 23 मार्च (होली), 26 मार्च (गुड फ्राइडे), 14 अप्रैल (डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मदिवस), 15 अप्रैल (रामनवमी) और 19 अप्रैल (महावीर जयंती)।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›मई से अगस्त: 17 मई (ईदुज्जुहा/बकरीद), 20 मई (बुद्ध पूर्णिमा), 16 जून (मोहर्रम), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस व बरावफात), 17 अगस्त (रक्षाबंधन) और 24 अगस्त (जन्माष्टमी)।
अक्टूबर से दिसंबर: 02 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती), 08 अक्टूबर (दशहरा महानवमी), 09 अक्टूबर (विजयदशमी), 15 अक्टूबर (महर्षि वाल्मीकि जयंती - निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंटल एक्ट से बाहर), 29 अक्टूबर (दीपावली), 30 अक्टूबर (गोवर्धन पूजा), 31 अक्टूबर (भैयादूज व चित्रगुप्त जयंती), 14 नवंबर (गुरुनानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा), 12 दिसंबर (हजरत अली का जन्मदिवस) और 25 दिसंबर (क्रिसमस डे)।
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →सभी ऑफर देखें →
वर्ष 2027 के 27 निर्बन्धित अवकाशों का पूरा विवरण वर्ष 2026 में निर्बन्धित अवकाशों की संख्या 32 थी (जिसमें बाद में सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती और महानवमी को भी जोड़ा था), लेकिन तीन पर्वों के सार्वजनिक श्रेणी में जाने के बाद वर्ष 2027 में कुल 27 निर्बन्धित अवकाश रखे गए हैं:
जनवरी से अप्रैल: 01 जनवरी (नव वर्ष दिवस), 24 जनवरी (शबे बारात व जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मदिवस), 11 फरवरी (बसंत पंचमी), 05 मार्च (जमात-उल-विदा/रमजान का अंतिम शुक्रवार), 11 मार्च (ईद-उल-फितर), 24 मार्च (होली), 27 मार्च (ईस्टर सैटरडे), 29 मार्च (ईस्टर मंडे), 05 अप्रैल (महर्षि कश्यप व महाराजा निषाद राज गुह्य जयंती), 07 अप्रैल (चेटी चंद) और 17 अप्रैल (चन्द्रशेखर जयंती)।
मई से सितंबर: 08 मई (परशुराम जयंती), 09 मई (लोक नायक महाराणा प्रताप जयंती), 18 मई (ईदुज्जुहा/बकरीद), 15 जून (मोहर्रम), 25 जुलाई (चेहल्लुम), 14 सितंबर (अनंत चतुर्दशी), 17 सितंबर (विश्वकर्मा पूजा) और 30 सितंबर (महाराजा अग्रसेन जयंती)।
अक्टूबर से दिसंबर: 07 अक्टूबर (दशहरा महाष्टमी), 28 अक्टूबर (नरक चतुर्दशी), 31 अक्टूबर (सरदार वल्लभभाई पटेल व आचार्य नरेन्द्र देव जयंती), 04 नवंबर (छठ पूजा पर्व), 16 नवंबर (वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस), 05 दिसंबर (हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज का उर्स), 23 दिसंबर (चौधरी चरण सिंह जन्मदिवस) और 24 दिसंबर (क्रिसमस ईव)।
बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी और कार्यकारी आदेश के अवकाश सामान्य अवकाशों के अतिरिक्त, वाणिज्यिक बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी 01 अप्रैल (बुधवार) को निर्धारित की गई है। वहीं, कार्यकारी आदेशों के अंतर्गत 15 जनवरी (शुक्रवार) को गुरु गोविंद सिंह जयंती और 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के उपलक्ष्य में अवकाश घोषित किया गया है।
Sabse pehle comment karne wale banein.