एपल लवर्स का इंतजार खत्म हो गया है। भारत समेत दुनियाभर के बाजारों में Apple के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बुकिंग शुरू हो चुकी है। भारतीय बाजार में आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये और आईफोन 18 प्रो मैक्स की कीमत 1,79,900 रुपये तय की गई है।
दूसरे देशों के मुकाबले भारत में काफी महंगे भारत में आईफोन के इन दोनों प्रो मॉडल्स की कीमतें ग्लोबल मार्केट की तुलना में काफी ज्यादा हैं। अमेरिका में आईफोन 18 प्रो की कीमत करीब 1,23,346 रुपये है, जो भारत से 41,554 रुपये सस्ता है। इसी तरह आईफोन 18 प्रो मैक्स अमेरिका में भारत के मुकाबले 46,266 रुपये सस्ता मिल रहा है। दुबई (UAE), जापान, सऊदी अरब और कनाडा जैसे देशों में भी ये मॉडल्स भारत की तुलना में 31 हजार से 46 हजार रुपये तक सस्ते हैं।
A20 Pro चिपसेट और DSLR जैसा कैमरा एपल ने इस बार अपने प्रो लाइनअप में कई बड़े और अहम बदलाव किए हैं। इन स्मार्टफोन्स में नया और बेहद पावरफुल 'A20 Pro' चिपसेट दिया गया है। गेमिंग और हैवी यूसेज के दौरान फोन को गर्म होने से बचाने के लिए एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। इसके अलावा, फोटोग्राफी के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए मेन कैमरे में पहली बार DSLR कैमरे वाली 'वेरिएबल अपर्चर टेक्नोलॉजी' (Variable Aperture Technology) का इस्तेमाल किया गया है।


Siri AI में हुए 6 बड़े बदलाव आईफोन 18 सीरीज में Apple Intelligence के तहत Siri को पूरी तरह से एडवांस कर दिया गया है। अब सिरी स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट को देखकर सीधे टास्क पूरे कर सकती है। यह ईमेल और मैसेजेस से डेटा निकालकर निजी जानकारी (जैसे फ्लाइट या मीटिंग का शेड्यूल) भी दे सकती है। यह सिर्फ एप खोलने तक सीमित नहीं है, बल्कि अंदर जाकर फोटो एडिट कर भेजने जैसे काम भी कर सकती है। इंसानों की तरह अटक-अटक कर बोलने पर भी सिरी आसानी से बात समझ लेती है। अब यूजर्स स्क्रीन पर डबल टैप करके टाइपिंग के जरिए भी कमांड दे सकते हैं और मुश्किल सवालों के लिए इसमें सीधे 'ChatGPT' का सपोर्ट भी शामिल कर दिया गया है।