उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय दलित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शनिवार सुबह युवक का शव घर में मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में तनाव का माहौल है। मृतक के परिजनों ने युवक के शरीर और चेहरे पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए एक अन्य समाज के युवक पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था युवक प्राप्त जानकारी के अनुसार, धामपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव जैतरा के रहने वाले राधेश्याम वाल्मीकि ने पुलिस को दी गई अपनी लिखित शिकायत में बताया कि उनका 35 वर्षीय छोटा भाई राजेश वाल्मीकि 10 सितंबर को एक परिचित के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए बिजनौर गया था। राधेश्याम का आरोप है कि बिजनौर में सैनी समाज के एक युवक ने उनके भाई राजेश को जमकर शराब पिलाई।
बस की छत से धक्का देने का आरोप परिजनों ने अपनी तहरीर में बताया कि अंतिम संस्कार से वापस लौटते समय राजेश और आरोपी युवक दोनों बस की छत पर बैठे हुए थे। परिवार का आरोप है कि रास्ते में उसी युवक ने साजिश के तहत राजेश को बस की छत से नीचे धक्का दे दिया। राधेश्याम के मुताबिक, शुक्रवार देर रात आरोपी ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि राजेश ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी है और उसे घर के पास ही उतार दिया गया है।
सुबह बिस्तर पर मृत मिला राजेश सूचना मिलने पर परिजन घर के पास पहुंचे और राजेश को उठाकर कमरे में ले गए। परिजनों ने सोचा कि वह सिर्फ शराब के नशे में है, इसलिए उसे सुला दिया गया। लेकिन शनिवार सुबह जब परिजन राजेश को जगाने के लिए उसके कमरे में गए, तो वह बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला। परिजनों का दावा है कि उसके चेहरे पर चोट के गहरे निशान थे, जो बस से गिरने या मारपीट की ओर इशारा कर रहे हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज युवक की संदिग्ध मौत की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। इस पूरे प्रकरण पर धामपुर के कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बा