खबरीलाल डेस्क

मुंबई: फिटनेस का मतलब अब सिर्फ जिम में जाकर घंटों पसीना बहाना नहीं रह गया है। काम की भागदौड़, लंबा सफर, घर की जिम्मेदारियां और दिनभर की लगातार एक्टिविटी भी हमारे शरीर से उतनी ही ऊर्जा और मजबूती की मांग करती हैं। इसी बदलती सोच को बॉलीवुड अभिनेत्री और फिटनेस आइकन समीरा रेड्डी ने खास अंदाज में दुनिया के सामने रखा है। 'Your Day Is the Real Workout' (आपका दिन ही असली वर्कआउट है) की सोच पर आधारित होर्लिक्स के नए अभियान में समीरा रेड्डी ने प्रोटीन को रोजमर्रा की जिंदगी का एक आसान और जरूरी हिस्सा बनाने पर जोर दिया है।

हर दिन की भागदौड़ है असली वर्कआउट

विज्ञापन
विज्ञापन

समीरा रेड्डी का मानना है कि फिटनेस और न्यूट्रिशन को केवल जिम या एक्सरसाइज के समय तक सीमित नहीं रखना चाहिए। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को हर समय ऊर्जा की जरूरत होती है। इसलिए अपने डेली रूटीन की जरूरतों के साथ सही न्यूट्रिशन को जोड़ना बहुत जरूरी है। उनका यह नया फिटनेस फंडा उन तमाम लोगों के लिए एक प्रेरणा है जो समय की कमी के कारण जिम नहीं जा पाते, लेकिन दिनभर काम में शारीरिक और मानसिक रूप से व्यस्त रहते हैं।

होर्लिक्स का नया प्रोटीन अभियान

इस पहल के तहत होर्लिक्स ने अपना नया प्रोटीन पाउडर लॉन्च किया है। इस नए उत्पाद की हर सर्विंग में 24 ग्राम प्रोटीन और 4 ग्राम प्रीबायोटिक फाइबर मौजूद है। इसे व्यस्त दिनचर्या को ध्यान में रखते हुए 'सिंगल-सर्व सैशे' (पाउच) के रूप में पेश किया गया है, ताकि लोग इसे ऑफिस, यात्रा या कहीं भी आसानी से इस्तेमाल कर सकें। इस उत्पाद की सबसे बड़ी खासियत इसका फर्मेंटेड यीस्ट प्रोटीन है, जो शरीर को सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड प्रदान करता है। इसका PDCAAS स्कोर 1.0 है, जो बेहतरीन गुणवत्ता वाले प्रोटीन की पहचान है। इसमें इन्यूलिन प्रीबायोटिक फाइबर और पपेन भी शामिल है। यह चॉकलेट, कॉफी और अनफ्लेवर्ड—तीन अलग-अलग वैरिएंट में उपलब्ध है।

आम भारतीयों की जरूरत बना प्रोटीन

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (फूड्स) राजनीत कोहली ने बताया कि होर्लिक्स की 100 वर्षों से अधिक की विरासत है और यह नया उत्पाद बदलती उपभोक्ता जरूरतों का एक स्वाभाविक विस्तार है। वहीं, फूड्स आरएंडडी (R&D) की वाइस प्रेसिडेंट सुजाता जयरामन ने प्रोटीन की मात्रा के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। कंपनी ने 1 किलोग्राम के पैक में 28 सिंगल-सर्व सैशे दिए हैं, जिससे स्कूप से पाउडर नापने का झंझट खत्म हो गया है। इस लॉन्च के साथ होर्लिक्स ने साफ कर दिया है कि प्रोटीन सिर्फ फिटनेस प्रेमियों की नहीं, बल्कि आम भारतीयों की सक्रिय जिंदगी का एक अहम हिस्सा है।