मेरठ के हस्तिनापुर में 11 सितंबर को हुए नितिन नागर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रविवार को भद्रकाली मंदिर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सत्या तोमर उर्फ मिठ्ठू (19) और उत्सव यादव (18) के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

मुठभेड़ के बाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि सीओ मवाना के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थीं। रविवार को जम्बूद्वीप नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सत्या और उत्सव के बारे में सूचना मिली। घेराबंदी कर जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, तो बचने के लिए उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। हालांकि, पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए और जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद दोनों को दबोच लिया। आरोपी सत्या का पिता विवेक वर्धन तोमर जीआईसी में क्लर्क है। दोनों आरोपियों की उम्र 20 साल से कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
नितिन हत्याकांड में वांछित आरोपी उत्सव, सत्य को पुलिस ने मुठभेड़ में अरेस्ट किया है - Dainik Bhaskar

दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रहा था नितिन, परिवार का इकलौता बेटा ज्ञात हो कि 11 सितंबर को हस्तिनापुर में जीआईसी के पास नितिन नागर को पीछे से पैर में गोली मारी गई थी। घटना के समय वह अपने दोस्त के साथ दौड़ लगाकर लौट रहा था। गोली लगने के बाद अप्सनोवा अस्पताल में इलाज के दौरान नितिन ने दम तोड़ दिया। नितिन परिवार का इकलौता बेटा था और दिल्ली पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पास कर चुका था। 3 अक्टूबर को उसका फिजिकल टेस्ट होना था। इस दर्दनाक घटना के बाद से नितिन की पत्नी प्रिया गहरे सदमे में है और बार-बार बेहोश हो रही है। बेटे की मौत की खबर से पिता सतीश की तबीयत भी बिगड़ गई थी।

आरोपी शक्ति का वीडियो आया सामने, हल्द्वानी में होने का दावा इस हत्याकांड में मृतक के पिता सतीश कुमार ने सत्या, उत्सव, गोल्डी, ऋषभ, शक्ति और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। नामजद आरोपियों में शामिल शक्ति के परिजनों ने दावा किया है कि घटना वाले दिन (11 सितंबर) वह मेरठ में था ही नहीं। सोशल मीडिया पर शक्ति का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसे हल्द्वानी का बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि शक्ति को झूठा फंसाया जा रहा है। पुलिस अब इस सीसीटीवी फुटेज की भी गहनता से जांच कर रही है। वहीं, मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।