नजीबाबाद/बिजनौर (Khabreelal): नगीना सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद बिजनौर जिले के मंडावली पहुंचे। अपने इस Chandrashekhar Azad Bijnor दौरे के दौरान सांसद ने कुछ दिन पूर्व गोली मारकर हत्या कर दिए गए शिक्षक नौशाद के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार से पूरी घटना की जानकारी ली और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
परिजनों ने दो अज्ञात आरोपियों पर कार्रवाई की रखी मांग मुलाकात के दौरान परिजनों ने सांसद चंद्रशेखर आजाद को बताया कि शिक्षक नौशाद हत्याकांड में पुलिस अब तक एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हालांकि, घटना में शामिल दो अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी होना अभी बाकी है। पीड़ित परिवार ने सांसद से मामले में गहनता से जांच कराने और फरार अज्ञात आरोपियों पर भी निष्पक्ष व सख्त कार्रवाई कराने की मांग रखी।
मौके से ही बिजनौर एसपी को किया फोन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मंडावली से ही बिजनौर के पुलिस अधीक्षक (SP) के.के. विश्नोई से फोन पर बातचीत की। उन्होंने पुलिस कप्तान से पूरे मामले में बिना किसी दबाव के निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई करने को कहा, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। बातचीत के दौरान एसपी बिजनौर ने सांसद को आश्वस्त किया कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है और शेष आरोपियों के खिलाफ भी विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय प्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद इस दौरान साहनपुर के चेयरमैन एवं विधानसभा नजीबाबाद से भावी प्रत्याशी खुर्शीद मंसूरी, विधानसभा अध्यक्ष अशोक कुमार, सुखबीर प्रधान, मुस्तफा प्रधान तथा मौलाना खालिद फुरकान मंसूरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›'हर स्तर पर उठाई जाएगी न्याय की आवाज' परिजनों को सांत्वना देते हुए चंद्रशेखर आजाद ने भरोसा दिलाया कि शिक्षक नौशाद के परिवार को न्याय दिलाने के लिए वे हरसंभव स्तर पर आवाज उठाएंगे और जरूरत पड़ने पर शासन-प्रशासन के सामने इस मुद्दे को प्रमुखता से रखेंगे।
Sabse pehle comment karne wale banein.