WhatsApp Business API Charges: डिजिटल कम्यूनिकेशन की दुनिया में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 अक्टूबर 2026 से बड़े कारोबारियों और कंपनियों के लिए वॉट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म (WhatsApp Business API) का उपयोग करना पूरी तरह से मुफ्त नहीं रहेगा। मेटा ने अपने कमर्शियल मैसेजिंग नियमों में अहम बदलाव किए हैं, जिसके तहत अब ग्राहकों को भेजे जाने वाले कुछ विशेष मैसेजेस पर कंपनियों को शुल्क चुकाना होगा।
30 सितंबर तक लिंक करना होगा पेमेंट मेथड नए नियम लागू होने से पहले, वॉट्सएप बिजनेस एपीआई का इस्तेमाल कर रही सभी कंपनियों को 30 सितंबर तक अपने अकाउंट में पेमेंट का तरीका (Payment Method) जोड़ना अनिवार्य कर दिया गया है। जो कंपनियां इस डेडलाइन तक ऐसा नहीं करेंगी, 1 अक्टूबर से उनके सर्विस मैसेज ग्राहकों तक डिलीवर होने बंद हो जाएंगे।
1 अक्टूबर से क्या बदल जाएगा? पुराने नियमों के तहत, जब कोई ग्राहक कंपनी को मैसेज करता था, तो कंपनी बिना किसी शुल्क के अगले 24 घंटे के भीतर रिप्लाई कर सकती थी। लेकिन नई नीति के लागू होने के बाद यह व्यवस्था सीमित हो जाएगी:
यूटिलिटी मैसेज पर लगेगा चार्ज: अब 24 घंटे की विंडो के भीतर भी अगर कोई कंपनी डिलीवरी डिटेल्स, ऑर्डर कंफर्मेशन या ट्रैकिंग लिंक जैसे यूटिलिटी मैसेज भेजती है, तो उस पर चार्ज लगेगा।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›फ्री मैसेजेस की नई लिमिट: ग्राहकों के सवालों का जवाब (सर्विस मैसेज) देने के लिए कंपनियों को हर महीने प्रति वॉट्सएप नंबर केवल 1,000 मैसेज ही मुफ्त मिलेंगे। यह लिमिट पार होते ही प्रत्येक अतिरिक्त मैसेज के लिए भुगतान करना होगा।
24 घंटे के बाद के नियम: 24 घंटे की फ्री विंडो समाप्त होने के बाद कंपनियों द्वारा भेजे गए मैसेज पर पहले की तरह ही फीस लागू रहेगी।
इनके लिए सेवाएं अभी भी रहेंगी फ्री यह बदलाव केवल बड़े स्तर पर व्यापार करने वालों के लिए है। कुछ मामलों में सेवाएं पूरी तरह निशुल्क बनी रहेंगी:
आम ग्राहक और यूजर्स: सामान्य वॉट्सएप यूजर्स या ग्राहकों को किसी कंपनी से चैट करने, सवाल पूछने या अपडेट प्राप्त करने के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा।
छोटे कारोबारी: जो छोटे दुकानदार अपने स्मार्टफोन पर 'वॉट्सएप बिजनेस एप' (WhatsApp Business App) का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए भी मैसेजिंग पहले की तरह ही फ्री रहेगी।
विज्ञापन से जुड़े मैसेज: यदि कोई ग्राहक फेसबुक (Facebook) या इंस्टाग्राम (Instagram) पर मौजूद किसी विज्ञापन के 'क्लिक-टू-वॉट्सएप' बटन पर क्लिक करके कंपनी से बातचीत शुरू करता है, तो कंपनी के लिए अगले 72 घंटे (3 दिन) तक रिप्लाई करना मुफ्त रहेगा।
वॉट्सएप बिजनेस एप और एपीआई प्लेटफॉर्म में क्या अंतर है? आम लोग या छोटे व्यापारी जो मोबाइल एप इस्तेमाल करते हैं, वह सामान्य 'वॉट्सएप बिजनेस एप' है। वहीं, 'वॉट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म' (API) कोई मोबाइल एप नहीं बल्कि एक जटिल सॉफ्टवेयर सिस्टम है। इसे एयरलाइंस, बैंक, जोमैटो और फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी कंपनियां अपने कंप्यूटर और सर्वर से जोड़ती हैं। इसका मुख्य काम लाखों ग्राहकों को एक साथ ऑटोमैटिक तरीके से ओटीपी (OTP), फ्लाइट टिकट, बैंक बैलेंस और डिलीवरी अपडेट भेजना या चैटबॉट के जरिए तुरंत कस्टमर सपोर्ट देना होता है।
Sabse pehle comment karne wale banein.