Bijnor Road Accident: उत्तर प्रदेश के बिजनौर (Bijnor) जिले के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भिक्कावाला स्थित सेंट मैरी स्कूल (St. Mary's School) के पास तेज रफ्तार बाइक आगे चल रही बैलगाड़ी (बैल बुग्गी) से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।
खेत से काम निपटाकर घर लौटते वक्त हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, यह हादसा गुरुवार शाम करीब 7 बजे हुआ। मृतकों की पहचान ग्राम टांडा निवासी रोहिताश (30) पुत्र मोनू सिंह और ग्राम चौहाड़वाला टांडा निवासी भरे सागर (25) पुत्र ठगरी सिंह के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे थे।
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶बताया जा रहा है कि दोनों खेत से काम निपटाकर एक ही बाइक पर सवार होकर भिक्कावाला के रास्ते अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सेंट मैरी स्कूल के पास पहुंची, अचानक आगे चल रही बैलगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की जुटी भीड़, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित हादसे के तुरंत बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही अफजलगढ़ थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अफजलगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›🏪 आपके शहर के ऑफर
चाचा-भतीजे की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंच गए। दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा इस दुखद घटना के संबंध में अफजलगढ़ थाना प्रभारी (SHO) किशन अवतार ने बताया कि बैल बुग्गी से बाइक टकराने के कारण दो युवकों की मृत्यु हुई है। पुलिस ने मौके पर पंचायतनामे की कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच कर रही है। थाना प्रभारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Sabse pehle comment karne wale banein.