Railway Ticket Checking Rule: अगर आप 1 अक्टूबर 2026 के बाद ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सेंट्रल रेलवे (Central Railway) 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक पूरे एक महीने के लिए एक विशेष टिकट चेकिंग अभियान शुरू करने जा रहा है। नए नियमों के तहत अब टीटीई (TTE) केवल आपका टिकट देखकर आगे नहीं बढ़ेंगे, बल्कि आपसे आपका ओरिजिनल आईडी प्रूफ (Original ID Proof) भी अनिवार्य रूप से मांगेंगे। यदि जांच के दौरान आप अपनी ओरिजिनल आईडी नहीं दिखा पाए, तो आपको बिना टिकट यात्री मानकर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

इन यात्रियों पर रहेगी सबसे ज्यादा पैनी नजर यूं तो यह चेकिंग अभियान सभी ट्रेनों और श्रेणियों में चलाया जाएगा, लेकिन रेलवे का विशेष फोकस चार खास कैटेगरी के यात्रियों पर रहेगा:

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन-कौन से ओरिजिनल ID प्रूफ होंगे मान्य? यात्रा पर निकलने से पहले आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके पास रेलवे द्वारा मान्यता प्राप्त कोई एक ओरिजिनल पहचान पत्र जरूर हो। मान्य दस्तावेजों की सूची में वोटर कार्ड (Voter ID), ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License), पासपोर्ट (Passport), पैन कार्ड (PAN Card), फोटोयुक्त बैंक पासबुक और किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त कॉलेज का स्टूडेंट आईडी कार्ड शामिल हैं।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे फिजिकल ओरिजिनल आईडी के अलावा डिजीलॉकर (DigiLocker) या एम-आधार (mAadhaar) जैसी अधिकृत सरकारी मोबाइल ऐप्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो रेलवे द्वारा पूरी तरह से मान्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन