उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दिल दहला देने वाला Murder Case सामने आया है। रोहटा थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने 11 साल छोटे प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की निर्मम हत्या कर दी। पति अनिल की हत्या की प्लानिंग रचने वाली पत्नी काजल ने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी और पति अनिल इसमें रुकावट डाल रहा था। हत्या की यह सनसनीखेज वारदात 24 अक्टूबर की रात को हुई थी।Read also:-6 महीने भी नहीं बीते... मेरठ में नवविवाहिता का पंखे से लटका मिला शव, ससुर गिरफ्तार, शराबी पति फरार, मायके वालों ने कहा- 'मार डाला'
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
"मैं अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, लेकिन मेरा पति रुकावट डालता था।" यह कबूलनामा मेरठ की रहने वाली 36 वर्षीय काजल का है, जिसने अपने 19 साल के प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
पुलिस के सामने काजल ने जो कहानी बयां की, उसे सुनकर सभी सन्न रह गए। उसने बताया, "हम दोनों ने पहले पति को नशे की 6 गोलियां दीं। वह बेहोश हो गया तो उसे बाइक पर बैठाकर नहर किनारे ले गए। वहां दुपट्टे से उसका गला घोट दिया। उसे मरा समझकर नहर में फेंक दिया।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
यह जघन्य हत्याकांड मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पत्नी काजल, उसके प्रेमी आकाश और प्रेमी के दोस्त बादल को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 24 अक्टूबर की है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
गुमशुदगी से उठा हत्या का पर्दा रोहटा निवासी 32 वर्षीय अनिल राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी शादी 8 साल पहले मुजफ्फरनगर की 36 वर्षीय काजल से हुई थी। उनके तीन बच्चे भी हैं, जिनमें दो बेटियां (6 और 4 साल) और एक बेटा (2 साल) है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस के मुताबिक, काजल का अपने पड़ोस में रहने वाले 19 वर्षीय चिनाई मजदूर आकाश से पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 24 अक्टूबर को अनिल अचानक घर से गायब हो गया। जब वह दो दिन तक घर नहीं लौटा, तो 26 अक्टूबर को उसके भाई राजू ने रोहटा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पत्नी के फोन से खुला राज पुलिस ने जांच शुरू की और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। अनिल की कॉल डिटेल से कुछ खास नहीं मिला। लेकिन जब पुलिस ने पत्नी काजल के फोन रिकॉर्ड की जांच की, तो परतें खुलने लगीं। काजल एक खास नंबर (आकाश) पर लगातार संपर्क में थी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस ने काजल को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन जब पुलिस ने सबूत सामने रखे, तो वह टूट गई और उसने हत्या का पूरा राज उगल दिया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
साजिश का पूरा कबूलनामा काजल ने बताया कि पति अनिल को उसके और आकाश के अफेयर के बारे में पता चल गया था, जिससे घर में रोज झगड़े होते थे। वह आकाश के साथ रहना चाहती थी, लेकिन पति अनिल रास्ते का रोड़ा बना हुआ था। इसलिए दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की ठान ली।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
15 किमी दूर ले जाकर की हत्या आरोपी प्रेमी आकाश ने बताया कि 24 अक्टूबर की रात, योजना के मुताबिक काजल ने पति अनिल को खाने में नशे की 6 गोलियां मिलाकर दे दीं। जब अनिल बेहोश हो गया, तो काजल ने आकाश को बुलाया। आकाश अपने एक दोस्त बादल (निवासी डोला, बागपत) के साथ आया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
तीनों ने मिलकर बेहोश अनिल को बाइक पर बैठाया और करीब 15 किमी दूर सिवालखास पुल के पास गंगनहर पर ले गए। वहां सुनसान जगह देखकर उन्होंने दुपट्टे से अनिल का गला घोंट दिया। जब अनिल ने हिलना-डुलना बंद कर दिया, तो तीनों ने उसे मरा समझकर गंगनहर के तेज बहाव में फेंक दिया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
भाई को पहले से था शक मृतक के भाई राजू ने बताया कि उसे अपनी भाभी काजल पर पहले से ही शक था। इसीलिए 5 नवंबर को उसने पुलिस को दूसरी तहरीर दी, जिसमें उसने काजल, आकाश और बादल पर हत्या का संदेह जताया था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
नहर में शव की तलाश जारी पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि नहर में पानी का बहाव तेज है, इसलिए शव को ढूंढने में मुश्किल आ रही है। गोताखोरों की मदद से गंगनहर में अनिल के शव की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन