मेरठ: स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ यूनिट ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। शाहजहांपुर में एक चौंकाने वाली कार्रवाई में, टीम ने 1.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 271 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में हिमाचल प्रदेश के एक बड़े तस्कर सुभाष सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जिसने पूछताछ में ओडिशा से चल रहे इस बड़े रैकेट का खुलासा किया है।READ ALSO:-"मेरी तुलसी पीठ पर सवाल न उठाएं, मेरे पास सबकी कुंडली है, खोलकर रख दूंगा" - मेरठ में बोले स्वामी रामभद्राचार्य
\r\n\r\n\r\n\r\n
गुप्त सूचना पर किया गया गिरफ्तार
\r\n\r\nएसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि उनकी मेरठ यूनिट को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक गिरोह का सदस्य आयशर कैंटर में गांजा लेकर ओडिशा से आ रहा है। इस सूचना पर टीम ने शाहजहांपुर में सीओ तिलहर को जानकारी दी और सरयू पुलिया के ओवरब्रिज पर जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान सुभाष सिंह के रूप में हुई है, जो हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का रहने वाला है। उसके कैंटर की तलाशी लेने पर 271.4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
\r\n\r\n\r\n\r\n
ओडिशा से बरेली तक था तस्करी का जाल
\r\n\r\nपूछताछ में आरोपी सुभाष सिंह ने बताया कि वह काफी समय से ओडिशा से गांजा की तस्करी कर रहा था। बरामद की गई यह खेप बरेली और आसपास के जनपदों में फुटकर में बेची जानी थी। उसने बताया कि वह ओडिशा में गांजा 1,500 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदता है और यहां पर उसे 4,000 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचता है। इस तरह, वह हर खेप में लाखों का मुनाफा कमाता था।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
पुलिस ने आरोपी सुभाष सिंह के खिलाफ शाहजहांपुर के तिलहर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों को एक बड़ा झटका लगा है।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.