Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) स्थित कंकरखेड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सैनिक विहार में रहने वाले बीएसएफ (BSF) जवान दीपक बालियान के 13 वर्षीय इकलौते बेटे लक्ष्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही त्रिपुरा में तैनात पिता जब मंगलवार देर शाम घर पहुंचे, तो कोहराम मच गया। बेटे के शव से लिपटकर फौजी पिता फूट-फूटकर रोने लगा।Read also:-मेरठ में 'सिस्टम' के दबाव से हारा कर्मचारी? BLO ने खाया जहर, ICU में भर्ती; पत्नी बोलीं- 'अफसर देते थे सस्पेंड करने की धमकी'
\r\n\r\n\r\n\r\n
वहीं, जवान बेटे को खोने के गम में मां गुड़िया की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है, जिसे लेकर परिवार पैतृक गांव मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
स्कूल आईकार्ड के रिबन से लगा दी फांसी
\r\n\r\nघटना कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सैनिक विहार सी-ब्लॉक की है। मूल रूप से मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर के गांव गोयला के रहने वाले दीपक बालियान बीएसएफ में तैनात हैं और फिलहाल उनकी ड्यूटी त्रिपुरा में है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
सोमवार शाम को दीपक की पत्नी गुड़िया अपनी छोटी बेटी को दवा दिलाने बाजार गई थीं। घर पर उनका 13 साल का बेटा लक्ष्य और एक अन्य बच्चा था। जब गुड़िया वापस लौटीं, तो उन्होंने देखा कि लक्ष्य बाथरूम में बेसुध पड़ा है।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
हैरानी की बात यह है कि मासूम ने स्कूल आईकार्ड के रिबन का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। आनन-फानन में पड़ोसियों की मदद से उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
बेटे के शव से लिपटकर रोया फौजी पिता
\r\n\r\nइकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही दीपक बालियान त्रिपुरा से तुरंत रवाना हुए। मंगलवार शाम जब वह मेरठ अपने घर पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। दिवाली की छुट्टियों के बाद ड्यूटी पर लौटे दीपक को अंदाजा भी नहीं था कि उन्हें इतनी जल्दी और इस वजह से घर लौटना पड़ेगा।
\r\n\r\n\r\n\r\n
घर पहुंचते ही वह बेटे के शव से लिपटकर दहाड़े मारकर रोने लगे। रिश्तेदारों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें संभाला। इसके बाद गमगीन माहौल में परिवार शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए मुजफ्फरनगर के गोयला गांव रवाना हो गया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
मां की हालत बिगड़ी, बुलाना पड़ा डॉक्टर
\r\n\r\nबेटे के जाने के बाद मां गुड़िया पूरी तरह टूट चुकी हैं। मंगलवार सुबह से ही वह बेटे को याद कर बार-बार बेहोश हो रही थीं। शाम होते-होते उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई कि घर पर ही डॉक्टर को बुलाना पड़ा। उनका ब्लड प्रेशर लगातार ऊपर-नीचे हो रहा है और वह गहरे सदमे में हैं।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पोस्टमार्टम में हुई हैंगिंग की पुष्टि
\r\n\r\nइस मामले में सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 'हेंगिंग' यानी फांसी लगने की पुष्टि हुई है। इससे यह साफ हो गया है कि बच्चे की जान फांसी लगाने से ही गई है। हालांकि, 13 साल के बच्चे ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
मेरठ के कंकरखेड़ा में बीएसएफ जवान के बेटे की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इकलौते बेटे के जाने से जहां मां अस्पताल में भर्ती होने की कगार पर है, वहीं देश की रक्षा करने वाला पिता आज अपने घर में बेबस नजर आया। पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
Sabse pehle comment karne wale banein.