मेरठ (4 अक्टूबर 2025): उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक किराएदार ने 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने घर के बाहर खेल रही बच्ची को बहला-फुसलाकर बाथरूम में बंद कर दिया और उसके साथ दरिंदगी करने की कोशिश की। बच्ची की चीखें सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर उसे बचाया।READ ALSO:-मेरठ में इंसानियत शर्मसार! 3 घंटे लावारिस पड़ी रही महिला की गला रेती लाश, सीमा विवाद में उलझी रही दो थानों की पुलिस
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
बाथरूम से आती चीखों ने खोला राज
\r\n\r\n
पीड़िता के पिता, जो मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते हैं, ने बताया कि गुरुवार रात करीब 8 बजे उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी उनके घर में रहने वाला किराएदार युवक उसे किसी बहाने से अपने साथ ले गया और बाथरूम में खींचकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
कुछ देर बाद जब बच्ची की रोने और चिल्लाने की आवाजें आईं, तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया और आरोपी को आवाज दी, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद घबराए हुए परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
भीड़ ने पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
\r\n\r\n
दरवाजा टूटते ही अंदर का दृश्य देखकर लोगों के होश उड़ गए। बच्ची बुरी तरह डरी हुई थी। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में भारी गुस्सा है और स्थानीय लोग आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन