मेरठ (Khabreelal News Desk): उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से क्राइम का एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एकतरफा प्यार में पागल एक सिरफिरे आशिक ने सरेराह गुंडागर्दी की सारी हदें पार करते हुए एक 24 साल की युवती को बीच सड़क पर गोली मार दी। गोली लगने से लहूलुहान होकर युवती सड़क पर गिर पड़ी और तड़पने लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सरेआम यह चिल्लाते हुए फरार हो गया कि "मुझसे शादी नहीं करोगी तो किसी और से नहीं करने दूंगा।" गंभीर रूप से घायल युवती को आनन-फानन में केएमसी (KMC) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।READ ALSO:-बहराइच में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: घाघरा नदी में 12 साल के अनाथ बच्चे को जिंदा खा गया मगरमच्छ, आंखों के सामने तड़पता रहा मासूम
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला और कैसे हुई वारदात?
\r\n\r\nयह सनसनीखेज वारदात मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की है। गणेशपुरी चौकी से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित अंजुम पैलेस के सामने गुरुवार रात करीब 11 बजे इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
सहेली आयशा की आंखों देखी: पीड़िता की सहेली आयशा (28 वर्ष), जो लिसाड़ी रोड के 60 फुटा इलाके में अपने पति सरफराज के साथ रहती है, उसने पुलिस को पूरी घटना की खौफनाक दास्तान सुनाई है। आयशा ने बताया कि बुधवार को उसकी सहेली (पीड़िता) का जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए वह अपनी सहेली के पास गई थी और रात वहीं रुक गई थी। अगले दिन (गुरुवार) रात 11 बजे आयशा का पति सरफराज उन दोनों को लेने के लिए आया। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे; पीड़िता बाइक पर सबसे पीछे बैठी थी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
बीच रास्ते रोका, पीटा और फिर चला दी गोली
\r\n\r\nआयशा ने बताया, "जैसे ही हमारी बाइक अंजुम पैलेस के पास पहुंची, अचानक आरोपी कैफ उर्फ बल्लू वहां आ धमका और उसने हमारी बाइक रोक ली। बाइक रुकते ही उसने सबसे पहले चाबी निकाल ली और मेरी सहेली से तीखी बहस करने लगा।"
\r\n\r\n 
आरोपी खुलेआम धमकी दे रहा था कि "मुझसे शादी कर लो, वरना कहीं और शादी नहीं होने दूंगा।" जब आयशा और उसके पति सरफराज ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन्हें भी धक्का दे दिया। देखते ही देखते आरोपी ने पीड़िता पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने बंदूक निकाल ली और फायर कर दिया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पहली गोली से बचने के लिए पीड़िता नीचे झुक गई, जिससे निशाना चूक गया। इसी बीच आयशा ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। लेकिन, वहशी हो चुका आरोपी तुरंत उठा और उसने दूसरी बार फायर झोंक दिया। यह गोली सीधे पीड़िता के कान के पास जा लगी। खून से लथपथ होकर वह सड़क पर गिर पड़ी। फायरिंग की आवाज और खून देखकर मौके पर भीड़ इकट्ठा होने लगी, जिसे देखकर आरोपी बल्लू वहां से भाग निकला।
\r\n\r\n\r\n\r\n
शादीशुदा है आरोपी, काफी समय से कर रहा था परेशान
\r\n\r\nइस पूरी घटना के पीछे एकतरफा प्यार और सनक की खौफनाक कहानी है। सहेली आयशा ने खुलासा किया कि आरोपी बल्लू गड्ढे वाली मस्जिद के पास का रहने वाला है और वह पहले से ही शादीशुदा है। उसने अपने ही मामा की बेटी से शादी की है। अपनी शादी होने के बावजूद वह पीड़िता पर लगातार शादी करने का दबाव बना रहा था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।
\r\n\r\n\r\n\r\n
आयशा ने बताया कि उसकी सहेली अक्सर उसे इस परेशानी के बारे में बताती थी और उससे पीछा छुड़ाने के तरीके पूछती थी। बदनामी और लोकलाज के डर से पीड़िता पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने नहीं गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उसने सरेआम गोली मार दी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
\r\n\r\nपीड़िता के भाई ने बताया कि वे तीन भाई-बहन हैं और गोली लगने वाली उनकी सबसे बड़ी बहन है, जो श्यामनगर में ब्यूटी पार्लर का काम करती है। वह महज 5 दिन पहले ही घर आई थी। परिवार वालों को इस वारदात की भनक तक नहीं थी। रात करीब एक बजे जब पुलिस उनके घर पहुंची, तब जाकर उन्हें इस खौफनाक घटना की जानकारी मिली। फिलहाल परिवार के लोग अस्पताल में अपनी बेटी की सलामती की दुआ मांग रहे हैं।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पुलिस का एक्शन: एसपी सिटी ने दी जानकारी
\r\n\r\nइस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले, सीओ कोतवाली संग्राम सिंह के साथ भारी पुलिस फोर्स (ब्रह्मपुरी और लिसाड़ी गेट पुलिस) मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने सहेली आयशा से पूरी जानकारी ली।
\r\n\r\n\r\n\r\n
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि, "फायरिंग की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। प्राथमिक जांच और चश्मदीदों से पूछताछ में यह पूरा मामला एकतरफा प्यार का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल घायल लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस सभी तथ्यों और साक्ष्यों को बारीकी से खंगाल रही है।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
वहीं, सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी कैफ उर्फ बल्लू के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कई विशेष टीमें आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
Sabse pehle comment karne wale banein.