मेरठ: महिलाओं से छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणी करने वाले मनचलों को अब लोगों का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। मेरठ में एक युवक को सरेआम बाल पकड़कर पीटा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने खुद ही आरोपी को सबक सिखाया और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।READ ALSO;-गंगा की विनाशकारी लहरों से जीता इंसानी हौसला: बिजनौर में तटबंध की मरम्मत कर गांवों को बचाया गया
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
बाजार बना मनचले का 'अखाड़ा'
\r\n\r\n
यह घटना लालकुर्ती थाना क्षेत्र के कसेरुखेड़ा बाजार की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम बाजार में कुछ युवतियां खरीदारी कर रही थीं। तभी अरशद नाम का एक युवक उन्हें लगातार घूर रहा था और फब्तियां कस रहा था। युवक की इस हरकत से युवतियां असहज महसूस कर रही थीं।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
कानून से पहले पब्लिक ने किया न्याय
\r\n\r\n
जब युवक की हरकतें हद से बाहर हो गईं, तो बाजार में मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बिना किसी देरी के, उन्होंने उस युवक को पकड़ लिया। लोगों ने उसे बाल पकड़कर खींचना शुरू किया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। युवक बार-बार छोड़ने की मिन्नतें करता रहा, लेकिन लोग उसकी हरकतों से इतने नाराज थे कि उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी। इसी दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो चुका है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
वीडियो पहुंचा पुलिस तक, आरोपी को जेल
\r\n\r\n
वीडियो के वायरल होने और स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद लालकुर्ती थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लालकुर्ती थाना प्रभारी योगेश चौहान ने बताया कि आरोपी अरशद के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। लोगों के तुरंत एक्शन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक कड़ा संदेश दिया है कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन