मेरठ, शनिवार। मेरठ के कबाड़ी बाजार स्थित कोठों पर हुई छापेमारी के बाद गिरफ्तार किए गए सभी 9 आरोपियों को शुक्रवार को पॉक्सो कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। कोर्ट परिसर में इस दौरान भावुक माहौल देखने को मिला। जैसे ही कोर्ट ने रिमांड मंजूर की, आरोपी महिलाएं रोने लगीं। एक आरोपी महिला की बेटी तो अपनी मां से लिपटकर रो पड़ी और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।READ ALSO:-मेरठ में छह दिन से लापता लाइब्रेरियन की मौत का रहस्य: नाले में मिला शव, बेटे ने की पहचान
\r\n\r\n\r\n\r\n
दिल्ली से मेडिकल कोर्स कर रही बेटी ने रोते हुए कहा, "मेरी मां यहां कैंसर से पीड़ित एक रिश्तेदार को देखने आई थीं और पुलिस ने उन्हें भी गलत तरीके से पकड़ लिया।" हालांकि, देर शाम कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 9 आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
NHRC के दखल पर हुई थी कार्रवाई
\r\n\r\nयह मामला गुरुवार शाम को उस वक्त शुरू हुआ जब दिल्ली की एक सामाजिक संस्था 'मिशन मुक्ति फाउंडेशन' की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। संस्था ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) में शिकायत की थी कि मेरठ के कबाड़ी बाजार में बंद पड़े कोठों में फिर से जिस्मफरोशी का धंधा शुरू हो गया है। NHRC के पत्र पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने सीओ कैंट नवीना शुक्ला के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
गुरुवार शाम को पुलिस ने NGO की मदद से एक साथ चार कोठों पर छापा मारा। पुलिस के अनुसार, वहां अनैतिक कार्य चल रहा था और कई जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, शराब और कुछ टैबलेट भी बरामद करने का दावा किया है। इस कार्रवाई में चार नाबालिगों समेत 22 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया और 5 ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया गया।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
पॉक्सो कोर्ट ने मंजूर की 14 दिन की रिमांड
\r\n\r\nशुक्रवार को पुलिस ने चारों कोठा संचालिकाओं और पांचों ग्राहकों को विशेष पॉक्सो कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि कुल 17 महिलाओं और 4 नाबालिगों को रेस्क्यू किया गया है। एक आरोपी के वकील ने बहस की, लेकिन कोर्ट ने कोई राहत न देते हुए सभी की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मंजूर कर ली।
\r\n\r\n\r\n\r\n
रेस्क्यू की गईं पीड़िताओं का आज होगा फैसला
\r\n\r\nकोठों से छुड़ाई गईं सभी 17 महिलाओं और 4 किशोरियों को आज (शनिवार) को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। कोर्ट ही यह तय करेगा कि इन्हें नारी निकेतन, आशा ज्योति केंद्र भेजा जाए या उनके परिजनों को सौंपा जाए।
\r\n\r\n 
ये हैं गिरफ्तार किए गए आरोपी:
\r\n\r\nग्राहक:
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n मसूद (निवासी लोहियाना किंडोर, मेरठ)\r\n \r\n
- \r\n इलियास (निवासी रशीद नगर, लिसाड़ीगेट)\r\n \r\n
- \r\n जाकिर (निवासी जाकिर कॉलोनी, लोहियानगर)\r\n \r\n
- \r\n याकूब (निवासी पट्टा मोहल्ला, बागपत)\r\n \r\n
- \r\n कन्हैया तामंग (निवासी प्रयागराज)\r\n \r\n
\r\n\r\n
कोठा संचालिकाएं: 6. राधा उर्फ शालू (निवासी दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल) 7. सरिता (निवासी सीकर, राजस्थान) 8. शिल्पा (निवासी टोंक, राजस्थान) 9. राजमाला (निवासी डूंगरपुर, राजस्थान)
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.