मेरठ: दिवाली की तैयारियों के बीच मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक प्राचीन मंदिर को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी है। नई बस्ती स्थित शिवहरे मंदिर के गुंबद पर लगे पीतल के 11 कलशों को चोर रात के अंधेरे में उखाड़कर ले गए। यह इस मंदिर में चोरी की चौथी घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है। सुबह जब पुजारी ने गुंबद को खाली देखा तो उनके होश उड़ गए, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।READ ALSO:-बुर्का पहना तो 'नो-एंट्री'! मेरठ के गर्ल्स कॉलेज में प्रदर्शनी लगाने आईं युवतियों को गेट पर रोका, मचा हंगामा
\r\n\r\n\r\n\r\n
अप्रैल में ही 55 हजार की लागत से लगे थे कलश मंदिर के पुजारी पंडित मुन्ना तिवारी ने दुख जताते हुए बताया कि चोरी हुए 11 पीतल के कलशों की कीमत लगभग 55 हजार रुपए थी । इन कलशों को इसी साल अप्रैल 2025 में मंदिर के सौंदर्यीकरण के दौरान भक्तों के सहयोग से लगवाया गया था । उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल एक चोरी है, बल्कि हजारों लोगों की आस्था पर सीधी चोट है । इससे पहले भी मंदिर में दानपात्र तोड़ा जा चुका है ।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पीछे की दीवार फांदकर दिया घटना को अंजाम पुजारी के अनुसार, चोरों ने पूरी योजना के साथ इस घटना को अंजाम दिया। मंदिर की सीढ़ियों के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा होने के बावजूद चोर पीछे की दीवार से चढ़कर ऊपर आए और गुंबद से कलश उतारकर फरार हो गए । पुजारी ने बताया, "मैं सुबह सोकर उठा तो देखा कि गुंबद से कलश गायब थे। इसके बाद मैंने तुरंत समिति के लोगों और पुलिस को सूचना दी।" मंदिर में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, जिससे पुलिस को चोरों की पहचान करने में मुश्किल आ रही है ।
\r\n\r\n\r\n\r\n
माहौल खराब करने का प्रयास मंदिर समिति के सदस्य सुभाष चंद्र ने कहा कि यह दिवाली से पहले माहौल खराब करने का एक प्रयास है । उन्होंने कहा, "पंडितजी से सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। मंदिर में बार-बार हो रही चोरियों से हम परेशान हैं। बड़ी मुश्किल से चंदा एकत्र करके मंदिर की साज-सज्जा का काम कराया जाता है।" समिति और स्थानीय निवासियों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Sabse pehle comment karne wale banein.