मेरठ: किसान आंदोलन से चर्चा में आईं कांग्रेस नेता पूनम पंडित और उनके मंगेतर, सपा नेता दीपक गिरी, एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। मेरठ के भावनपुर थाने में दीपक गिरी की एक कथित गर्लफ्रेंड ने पूनम पंडित और दीपक समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि दीपक गिरी ने शादी का झांसा देकर 4 साल तक उसका यौन शोषण किया, नशीला पदार्थ देकर रेप किया, अश्लील वीडियो बनाए और ब्लैकमेल कर 40 से 50 लाख रुपए भी वसूल लिए।READ ALSO:-मेरठ: 35 साल पुराने कॉम्प्लेक्स पर गरजा बुलडोजर, 22 दुकानें ध्वस्त; आंखों के सामने उजड़ी दुकानें देख बिलख पड़े व्यापारी
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर किया रेप, बनाए वीडियो पीड़ित महिला, जो मेरठ के पराग दुग्ध संघ में एक अधिकारी हैं, ने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया कि दीपक गिरी ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और उसके साथ "गंदा काम" (रेप) किया। महिला का आरोप है कि इस दौरान दीपक ने उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
इन्हीं वीडियो को आधार बनाकर दीपक उसे ब्लैकमेल करने लगा और अलग-अलग समय पर उससे 40 से 50 लाख रुपए वसूल लिए। महिला का कहना है कि दीपक ने उसे शादी का झांसा दिया था और वह पिछले 4 साल से उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पूनम पंडित समेत 5 पर FIR महिला की शिकायत पर भावनपुर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें मुख्य आरोपी सपा नेता दीपक गिरी के अलावा उसके दोनों भाइयों कुलदीप गोस्वामी, प्रदीप गिरी, पिता कृष्णपाल गिरी और कांग्रेस नेता पूनम पंडित को भी नामजद किया गया है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
सगाई के बाद हुआ पूरा खुलासा यह पूरा मामला 15 अक्टूबर को दीपक गिरी (38) और पूनम पंडित की सगाई के बाद सामने आया। पूनम पंडित ने 2022 में बुलंदशहर की स्याना सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, हालांकि वह हार गई थीं। दोनों ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, जो वायरल हो गईं।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
तस्वीरें सामने आने के बाद ही पीड़ित महिला दीपक के मवाना स्थित घर पहुंच गई और उसने जमकर हंगामा किया। महिला ने दावा किया कि वह दीपक की प्रेमिका है, दीपक ने उससे शादी का वादा किया था और वह 4 साल से उसके साथ रह रहा है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पीड़िता का वीडियो: "मुझे रखैल बनाना चाहता है परिवार" हंगामे के बाद महिला ने एक 26 मिनट का वीडियो भी जारी किया, जिसमें उसने उस घर को दिखाया जहां वह दीपक के साथ रहने का दावा करती है। महिला ने रोते हुए कहा, "यह वही बेड है, जहां 4 दिन पहले तक दीपक मेरे साथ सोता था। लेकिन पूनम पंडित से सगाई के बाद वह अपने कपड़े ले गया।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
महिला ने आरोप लगाया, "दीपक का काम है लड़कियों के साथ खेलना। वह ऐसी लड़कियों को ढूंढता है जो कमाती हैं। पिछले 6 महीने से वह मुझसे तलाक लेने का दबाव बना रहा था, इसलिए मैंने अपने पति के खिलाफ तलाक की याचिका भी दाखिल कर दी। अब वह दूसरी महिला से शादी करने जा रहा है, क्योंकि मैं दो बच्चों की मां हूं।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पीड़िता ने दीपक के परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "दीपक का परिवार मुझे रखैल बनाना चाहता है। जब मैंने मना किया तो मेरी पिटाई की। उन्होंने दलित समाज की औरत का इस्तेमाल किया और अब मुझे धमकी दे रहे हैं कि तेरा जीना हराम कर दूंगा, तेरी नौकरी छीन लूंगा।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
दीपक की सफाई और 'एग्रीमेंट' हंगामे के बाद दीपक गिरी ने एक वीडियो जारी कर सफाई दी थी। उसने दावा किया था कि महिला और उसका पति दोनों उसके परिचित हैं और उनके बीच घरेलू विवाद चल रहा था, जिसका वह समझौता करा रहा था।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
हालांकि, इस हंगामे के बाद दीपक गिरी और महिला के बीच 16 अक्टूबर (सगाई के एक दिन बाद) को किया गया एक एग्रीमेंट भी सामने आया है। इस एग्रीमेंट में कथित तौर पर लिखा है कि महिला का अपने पति से तलाक होने के बाद दीपक गिरी उसी से शादी करेगा और किसी दूसरी लड़की से शादी नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन