मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में कानून-व्यवस्था को खुलेआम धता बताते हुए बेखौफ बदमाश ने एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। सरधना कस्बे में रविवार, 12 अक्टूबर की सुबह पुलिस चौकी से महज 100 कदम की दूरी पर एक नकाबपोश हमलावर घर में दाखिल हुआ और किचन में नाश्ता बना रही महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। एक गोली महिला के सिर (कनपटी) और दूसरी पैर में लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ी।READ ALSO:-लखनऊ में दिनदहाड़े हैवानियत! बहन के घर से लौट रही 11वीं की छात्रा को 5 दरिंदों ने नोंचा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
फायरिंग की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला को मेरठ के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस की नाक के नीचे हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
किचन में घुसा और बरसा दीं गोलियां
\r\n\r\n
यह सनसनीखेज घटना सरधना के मोहल्ला आजादनगर चकला की है। यहां रहने वाले मुकेश गोयल की पत्नी सीमा गोयल (40) रविवार सुबह अपने घर की किचन में नाश्ता तैयार कर रही थीं। उनके पति मुकेश, जिनकी घर के पास ही अशोक की लाट पुलिस चौकी के पास कॉस्मेटिक की दुकान है, अपनी दुकान पर थे। इसी दौरान एक नकाबपोश युवक घर के अंदर दाखिल हुआ, सीधे किचन में पहुंचा और कुछ समझने का मौका दिए बिना सीमा पर फायरिंग शुरू कर दी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसी, खून से लथपथ पड़ी थी सीमा
\r\n\r\n
गोलियों की तड़तड़ाहट और सीमा की चीख सुनकर पड़ोसी महिलाएं हिम्मत करके घर के अंदर पहुंचीं। उन्होंने देखा कि सीमा किचन में खून से लथपथ पड़ी थीं। पड़ोसियों ने तुरंत उनके पति मुकेश और पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में घायल सीमा को पहले पास के हिमालय अस्पताल और फिर एसडीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस चौकी के पास गूंजी गोलियां, जांच में जुटी पुलिस
\r\n\r\n
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी वारदात अशोक की लाट पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना मिलते ही सीओ सरधना आशुतोष कुमार और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पति मुकेश ने पुलिस को बताया, "मैं दुकान पर था। तभी पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि सीमा को किसी ने गोली मार दी है। हमलावर कौन था, हम नहीं जानते। हमारी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है।" पुलिस परिजनों से पूछताछ कर हमले के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। महिला के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है ताकि हमलावर की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन