गाजियाबाद: हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर और एक्टर उत्तर कुमार, जिन्हें 'धाकड़ छोरा' के नाम से भी जाना जाता है, आज गाजियाबाद की डासना जिला जेल से रिहा हो गए हैं। लगभग 16 दिनों तक जेल की सलाखों के पीछे रहने के बाद बाहर आते ही उत्तर कुमार ने मुस्कराते हुए हाथ हिलाकर अपने समर्थकों और परिवार का अभिवादन स्वीकार किया। उनके परिवार के सदस्य और करीबी लोग उन्हें लेने जेल पहुंचे थे।READ ALSO:-आसमान से ड्रोन, जमीन पर 5000 जवान: दशहरे पर अभेद्य होगी मेरठ रेंज की सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर खुफिया नजर
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या था मामला? लखनऊ से गाजियाबाद तक गूंजा विवाद
\r\n\r\nउत्तर कुमार को एक अभिनेत्री के यौन शोषण और SC/ST एक्ट के तहत दर्ज मामले में 15 सितंबर को अमरोहा स्थित उनके फार्म हाउस से गिरफ्तार किया गया था। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब पीड़िता अभिनेत्री ने 6 सितंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास आत्मदाह का प्रयास किया था।
\r\n\r\n\r\n\r\n
अभिनेत्री नोएडा से लखनऊ पहुंची और सीएम आवास के पास बैरिकेडिंग के पास अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़कने लगी। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोका और बोतल छीन ली। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
\r\n\r\n\r\n\r\n
आत्मदाह के प्रयास के बाद अभिनेत्री ने हरियाणवी फोक सिंगर और डायरेक्टर उत्तर कुमार पर रेप का आरोप लगाया था। उसने बताया था कि उसने 24 जून को ही गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में रेप की शिकायत दी थी, लेकिन उस पर FIR दर्ज नहीं की गई थी।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
डीजीपी के कड़े निर्देशों के बाद गाजियाबाद पुलिस हरकत में आई। मामले को SC/ST एक्ट से जुड़ा होने के कारण एसीपी इंदिरापुरम को इसकी विवेचना सौंपी गई। इसके बाद 15 सितंबर को उत्तर कुमार को गिरफ्तार कर गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और 16 सितंबर की शाम कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
\r\n\r\n\r\n\r\n
कौन हैं उत्तर कुमार? 'राजी बोल जा' से मिली थी पहचान
\r\n\r\nउत्तर कुमार हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। उनका जन्म 7 अक्टूबर, 1973 को गाजियाबाद में हुआ था। उन्होंने एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली। 2004 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'धाकड़ छोरा' से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली, जिसके बाद उन्हें इसी नाम से जाना जाने लगा।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पीड़िता अभिनेत्री को हरियाणवी फोक सॉन्ग 'राजी बोल जा' से पहचान मिली थी और उसने उत्तर कुमार के साथ भी कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है।
Sabse pehle comment karne wale banein.