गोपेश्वर/देहरादून (चमोली):
\r\n\r\nउत्तराखंड की शांत वादियों में बुधवार की रात कुदरत ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाया। चमोली जिले के नंदानगर (घाट) ब्लॉक में देर रात पहाड़ी पर बादल फटने से आई भीषण बाढ़ और मलबे ने भारी तबाही मचाई है। रात के अंधेरे में जब लोग गहरी नींद में थे, तब सैलाब और मलबे का एक विशाल दरिया फाली, धुर्मा, कुंतरी और भैंसवाड़ा गांवों पर कहर बनकर टूट पड़ा।
\r\n\r\n 
सबसे ज्यादा तबाही फाली गांव में
\r\n\r\nइस आपदा का केंद्र नंदानगर का फाली कुंतरी गांव रहा, जहां बादल फटने के बाद आए भारी मलबे ने छह घरों को पूरी तरह जमींदोज कर दिया। इन घरों में सो रहे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। अब तक मिली आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस गांव से एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत कुल आठ लोग लापता हैं, जिनके मलबे में दबे होने की आशंका है। वहीं, पास के धुर्मा गांव में भी दो लोगों के लापता होने की खबर है, जबकि पांच भवनों को नुकसान पहुंचा है। कुल मिलाकर, इस आपदा में 10 जिंदगियां लापता हैं।
\r\n\r\n 
चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
\r\n\r\nघटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। अंधेरे और खराब मौसम की चुनौतियों के बावजूद, SDRF की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। गुरुवार सुबह NDRF की टुकड़ी ने भी मोर्चा संभाल लिया है। रेस्क्यू टीमों ने अब तक दो लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला है। चमोली की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने जानकारी दी कि मौके पर मेडिकल टीमों के साथ तीन 108 एम्बुलेंस भी भेजी गई हैं।
\r\n\r\n
जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने ANI को बताया, "नंदानगर घाट इलाके में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। हमारी पहली प्राथमिकता लापता लोगों को खोजना और प्रभावितों तक तत्काल राहत पहुंचाना है।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
देहरादून तक दिखा असर
\r\n\r\nइस अतिवृष्टि का असर सिर्फ चमोली तक सीमित नहीं है। राजधानी देहरादून के रायवाला क्षेत्र में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जहां 200 से अधिक परिवार पानी में घिर गए हैं। SDRF की टीमें वहां भी बचाव कार्य में जुटी हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
मलबे में दबी जिंदगियां: लापता लोगों की सूची:-
\r\n\r\n\r\n\r\n
ग्राम कुंतरी लगा फाली:
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n कुंवर सिंह (उम्र 42), पुत्र बलवंत सिंह\r\n \r\n
- \r\n कांता देवी (उम्र 38), पत्नी कुंवर सिंह\r\n \r\n
- \r\n विकास (उम्र 10), पुत्र कुंवर सिंह\r\n \r\n
- \r\n विशाल (उम्र 09), पुत्र कुंवर सिंह\r\n \r\n
- \r\n नरेन्द्र सिंह (उम्र 40), पुत्र कुताल सिंह\r\n \r\n
- \r\n जगदम्बा प्रसाद (उम्र 70), पुत्र ख्याली राम\r\n \r\n
- \r\n भागा देवी (उम्र 65), पत्नी जगदम्बा प्रसाद\r\n \r\n
- \r\n देवेश्वरी देवी (उम्र 65), पत्नी दिलबर सिंह\r\n \r\n
\r\n\r\n
ग्राम धुरमा: 9. गुमान सिंह (उम्र 75), पुत्र चन्द्र सिंह 10. ममता देवी (उम्र 38), पत्नी विक्रम सिंह