मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के थापर नगर में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक किराए के घर में एक महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। परिजनों ने बताया कि महिला पिछले डेढ़ साल से बीमार थी और डिप्रेशन में थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया होगा।READ ALSO:-भारत को मिला 15वां उपराष्ट्रपति: सीपी राधाकृष्णन ने ली शपथ, सितंबर 2030 तक रहेंगे पद पर
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\n
थापर नगर के एक किराए के मकान में रहने वाले नेपाली नागरिक जगत कुमार जीआईसी कॉलेज के बाहर फास्ट फूड का ठेला लगाते हैं। गुरुवार शाम जब वह काम खत्म कर घर लौटे, तो उन्हें कमरा अंदर से बंद मिला। किसी तरह दरवाजा खोलने पर उनकी पत्नी सीमा का शव फंदे से लटका मिला। यह देख वहां हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
पुलिस पूछताछ में जगत और अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि सीमा काफी समय से बीमार चल रही थी, जिसके कारण वह डिप्रेशन में आ गई थी। उन्होंने इलाज भी कराया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया शव
\r\n\r\n
परिजनों ने पुलिस से सीमा का पोस्टमार्टम न कराने का आग्रह किया, क्योंकि जगत अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार नेपाल में करना चाहता था। हालांकि, पुलिस ने नेपाली नागरिक होने और कानूनी प्रक्रिया का हवाला देते हुए शव को जबरन मोर्चरी भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन