नई दिल्ली। चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और वेंकैया नायडू भी मौजूद रहे।READ ALSO:-शुगर और दिल के मरीजों को दीं नकली दवाएं: आगरा में पकड़े गए दवा माफियाओं की 12 राज्यों में सप्लाई
\r\n\r\n\r\n\r\n
राधाकृष्णन का कार्यकाल 11 सितंबर 2030 तक रहेगा। अपनी नई जिम्मेदारी संभालने से पहले, उन्होंने गुरुवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था।
\r\n\r\n 
कौन हैं सीपी राधाकृष्णन?
\r\n\r\nसीपी राधाकृष्णन का पूरा नाम चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन है। उनका राजनीतिक जीवन 16 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ने के साथ शुरू हुआ। वे 1998 और 1999 में कोयंबटूर लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर दो बार सांसद चुने गए। इसके अलावा, वह 2004 से 2007 तक तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष भी रहे।
\r\n\r\n 
अपने लंबे राजनीतिक करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं, जिनमें 2004 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनना और कोच्चि स्थित कॉयर बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर काम करना शामिल है।
\r\n\r\n 
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
चुनाव में मिली शानदार जीत
\r\n\r\nसीपी राधाकृष्णन को 9 सितंबर को हुए चुनाव में 15वां उपराष्ट्रपति चुना गया था। उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों के बड़े अंतर से हराया। कुल 767 सांसदों ने मतदान में हिस्सा लिया, जिसमें से राधाकृष्णन को 452 वोट मिले। यह संख्या एनडीए को मिलने वाले समर्थन (427 सांसद) से 14 वोट ज्यादा थी, जिससे विपक्षी खेमे में क्रॉस-वोटिंग की अटकलें लगाई जा रही हैं।
\r\n\r\n\r\n\r\n
सीपी राधाकृष्णन का राजनीतिक सफर
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n कम उम्र से RSS से जुड़े: राधाकृष्णन मात्र 16 साल की उम्र से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सक्रिय सदस्य रहे हैं.\r\n \r\n
- \r\n दो बार सांसद: वे 1998 और 1999 में कोयंबटूर लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचे.\r\n \r\n
- \r\n संगठनात्मक भूमिका: वे 2004 से 2007 तक तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष रहे और 19,000 किमी की लंबी रथयात्रा निकाली.\r\n \r\n
- \r\n अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व: 2004 में वे संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे.\r\n \r\n
- \r\n राज्यपाल पद से इस्तीफा: उपराष्ट्रपति बनने के लिए उन्होंने एक दिन पहले ही महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था. उनके इस्तीफे के बाद गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.\r\n \r\n
- \r\n पारिवारिक जीवन: उनकी पत्नी का नाम श्रीमती आर सुमति है और उनके एक बेटा और एक बेटी हैं.\r\n \r\n
\r\n\r\n
जगदीप धनखड़ की वापसी और अहम बैठक
\r\n\r\nशपथ ग्रहण समारोह में एक और महत्वपूर्ण बात यह रही कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए। स्वास्थ्य कारणों से 21 जुलाई को इस्तीफा देने के बाद यह उनकी 53 दिन बाद पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी। सूत्रों के अनुसार, शपथ लेने के तुरंत बाद उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने राज्यसभा के सभी नेताओं के साथ एक अहम बैठक भी की।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.