बिजनौर (शकील अहमद, ब्यूरो चीफ): जनपद बिजनौर के नगीना देहात थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहनों से बैटरी चोरी करने वाली घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। Bijnor News की इस प्रमुख आपराधिक कार्रवाई के संबंध में एसपी ग्रामीण गौतम राय ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी साझा की। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की गई कुल 14 बैटरियां तथा वारदात में इस्तेमाल की गई एक ई-रिक्शा बरामद की है।
बसों, ट्रैक्टर और डंपर से हुई थी बैटरियों की चोरी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बीते दिनों नगीना क्षेत्र में खड़े चार बसों से 8 बैटरियां चोरी होने के साथ-साथ एक ट्रैक्टर और एक डंपर से भी बैटरी चोरी होने की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए नगीना देहात पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच एवं सुरागरसी शुरू की थी।
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶कोटकादर निवासी आरोपी गिरफ्तार, 12 बड़ी व 2 छोटी बैटरियां बरामद मुकदमे की विवेचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने दिलशाद पुत्र इकरार, निवासी ग्राम कोटकादर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नगीना देहात क्षेत्र से चोरी की गई 12 बड़ी बैटरियां तथा थाना बढ़ापुर क्षेत्र से चोरी की गई 2 छोटी बैटरियां बरामद की हैं। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने में प्रयुक्त की गई सफेद-नीले रंग की एक ई-रिक्शा को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
मुकदमे में बढ़ाई गईं संबंधित धाराएं, अग्रिम कार्रवाई जारी एसपी ग्रामीण गौतम राय ने बताया कि बरामदगी के आधार पर पुलिस ने दर्ज मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी गहनता से जांच कर रही है।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›🏪 आपके शहर के ऑफर
(डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह समाचार बिजनौर पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता एवं जारी आधिकारिक विवरण पर आधारित है।)
Sabse pehle comment karne wale banein.