आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में बीते महीने नकली दवाओं का कारोबार करने वाले जिस गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था, अब उसकी सच्चाई सामने आ गई है। औषधि विभाग और एसटीएफ की जांच में पता चला है कि दवा माफिया सीधे तौर पर शुगर और दिल के मरीजों को नकली दवाइयां बेच रहे थे। दवा बनाने वाली कंपनियों ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की है कि बरामद की गई दवाएं पूरी तरह से नकली हैं।READ ALSO:-मेरठ में सरकारी संपत्ति पर 'खुला डाका': 20 करोड़ की थाने की जमीन भी बेच डाली, भू-माफियाओं के बड़े रैकेट का खुलासा
\r\n\r\n\r\n\r\n
12 राज्यों तक फैला था नकली दवाओं का जाल
\r\n\r\n22 अगस्त को आगरा में हे मां मेडिको और बंसल मेडिकल एजेंसी पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली दवाएं जब्त की गई थीं। जांच में पता चला कि ये नकली दवाएं उत्तर प्रदेश समेत देश के 12 राज्यों में आगरा के दवा कारोबारियों के जरिए सप्लाई होती थीं। आशंका है कि इन दवाओं को पुडुचेरी की बंद हो चुकी मीनाक्षी फार्मा और श्री अमान फार्मा में बनाया जाता था। ये दवाएं ट्रेन के जरिए आगरा लाई जाती थीं।
\r\n\r\n\r\n\r\n
कंपनियों की रिपोर्ट ने खोली पोल
\r\n\r\nछापेमारी के बाद हे मां मेडिको से रोसुवास टैबलेट (हार्ट/कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए) और बंसल मेडिकल एजेंसी से एमारिल टैबलेट (डायबिटीज के मरीजों के लिए) के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय ने बताया कि दवा बनाने वाली कंपनी सन फार्मा ने रिपोर्ट में कहा कि रोसुवास टैबलेट उनकी कंपनी ने नहीं बनाई है। इसी तरह, सनोफी इंडिया लिमिटेड ने भी एमारिल टैबलेट को नकली बताया। इस रिपोर्ट से यह साफ हो गया कि मरीजों को धोखे से नकली दवाइयां बेची जा रही थीं।
\r\n\r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
एक बॉक्स खरीदा, 1000 बेच दिए
\r\n\r\nनकली दवाओं की पहचान उनके क्यूआर कोड से भी हुई। 78 लाख रुपये की जब्त की गई एलेग्रा 120 टैबलेट की जांच में पता चला कि सभी स्ट्रिप पर एक ही बैच नंबर और निर्माण तिथि थी, जबकि हर स्ट्रिप पर अलग ब्योरा होना चाहिए। चौंकाने वाली बात यह है कि बंसल मेडिकल एजेंसी के दस्तावेजों से पता चला कि उन्होंने एक ही बैच नंबर की दवा कंपनी से एक बॉक्स खरीदा, लेकिन उसी बैच की एक हजार बॉक्स नकली दवाएं बेच दीं। इस धोखाधड़ी से हजारों मरीज नकली दवाएं खा चुके हैं। फिलहाल, दोनों फर्मों के मालिक, हिमांशु अग्रवाल और संजय बंसल समेत उनके परिजन जेल में हैं।
जंतर–मंतर गेम खेलें।
पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर।
खेलें ▶
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›
Sabse pehle comment karne wale banein.