मेरठ/मोदीपुरम, सोमवार। मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक कार चालक ने इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया। दून हाईवे पर पहले उसने एक पैदल जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मारी, और जब मौके पर भीड़ जमा हो गई तो मदद का दिखावा कर घायल को अपनी कार में डाला और कुछ दूर ले जाकर फ्लाईओवर के पास सड़क पर फेंककर फरार हो गया।READ ALSO:-बिजनौर में गुलदार का आतंक: किसानों ने डीएफओ दफ्तर पर घेराव कर बांधे पशु, कहा- 'समस्या से समाधान तक जारी रहेगा आंदोलन'
\r\n\r\n\r\n\r\n
घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पहले टक्कर मारी, फिर दिया धोखा
\r\n\r\nपल्लवपुरम इंस्पेक्टर रमेश चंद्र शर्मा के अनुसार, पल्हैड़ा निवासी 25 वर्षीय विकास रविवार रात किसी काम से दून हाईवे पर पैदल जा रहा था। जब वह पल्हैड़ा फ्लाईओवर और एम-7 मॉल के सामने पहुंचा, तभी दिल्ली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे विकास दूर जा गिरा।
\r\n\r\n\r\n\r\n
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के राहगीर इकट्ठा हो गए। खुद को भीड़ से घिरता देख कार चालक ने बड़ी चालाकी से घायल विकास को अस्पताल ले जाने की बात कही। लोगों के सामने उसने घायल को अपनी कार में बैठाया और वहां से निकल गया। लेकिन, अस्पताल ले जाने के बजाय, उसने कुछ किलोमीटर आगे मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास सुनसान जगह देखकर घायल विकास को कार से बाहर फेंका और फरार हो गया।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
राहगीरों ने बचाई जान, पुलिस जांच में जुटी
\r\n\r\nकुछ देर बाद वहां से गुजर रहे अन्य राहगीरों ने विकास को सड़क पर तड़पते हुए देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पहले कैलाशी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पुलिस ने घायल की पहचान कर उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात कार चालक का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.