मेरठ पुलिसिंग में दक्षता और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. विपिन ताडा ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी ने शनिवार, 27 सितंबर, 2025 को जारी एक आधिकारिक आदेश के तहत, चार पुलिस निरीक्षकों/उप-निरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिए हैं। इस फेरबदल में साइबर क्राइम थाने और तीन प्रमुख थानों के प्रभारी बदल दिए गए हैं।READ ALSO:-देश में BSNL का स्वदेशी 4G नेटवर्क लॉन्च: CM योगी बोले- भारत अब टेक्नोलॉजी में दुनिया को लीड कर रहा
\r\n\r\nप्रताप सिंह बने साइबर क्राइम के नए कप्तान
\r\n\r\nजारी आदेश के अनुसार, सबसे महत्वपूर्ण बदलाव में निरीक्षक प्रताप सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो अब तक प्रभारी निरीक्षक (प्रो0नि0) सरधना थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें हटाकर अब प्रभारी थाना साइबर क्राइम के रूप में तैनात किया गया है। यह फैसला साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर प्रभावी नियंत्रण पाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
वहीं, निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, जो मवाना थाने के प्रभारी निरीक्षक थे, उन्हें प्रताप सिंह के स्थान पर प्रो0नि0 थाना सरधना भेजा गया है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
थाना रोहटा और मवाना में प्रभार बदला
\r\n\r\n- \r\n
- एसएसपी ने रोहटा और मवाना थानों के प्रभारियों में भी बदलाव किया है, जिससे कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा लाई जा सके। \r\n
- निरीक्षक पूनम जादौन को रोहटा थाने के प्रभारी निरीक्षक पद से हटाकर प्रो0नि0 थाना मवाना की कमान सौंपी गई है। \r\n
खास बात यह है कि मवाना के सुभाष बाजार में चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे उप-निरीक्षक (उ0नि0) अनुराग सिंह को पदोन्नति के साथ सीधे थाना प्रभारी, रोहटा नियुक्त किया गया है। उप-निरीक्षक स्तर के अधिकारी को थाना प्रभारी बनाए जाने को पुलिस विभाग में एक सशक्त कदम माना जा रहा है।
\r\n\r\nवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने और अनुपालन रिपोर्ट गोपनीय कार्यालय में भेजने का निर्देश दिया है। इस व्यापक फेरबदल को आगामी कानून व्यवस्था की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Sabse pehle comment karne wale banein.