मेरठ। श्री रामलीला कमेटी छावनी के तत्वावधान में मेरठ की ऐतिहासिक रामलीला का इस बार भव्य और दिव्य आयोजन होने जा रहा है। रामलीला का शुभारंभ 20 सितंबर से होगा, जिसमें दशहरा मेले के दिन दर्शकों को पहली बार लेजर शो और ड्रोन शो का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। इसके अलावा, अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की तर्ज पर भगवान श्रीराम का महल भी तैयार किया जा रहा है, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा।READ ALSO:-मेरठ मेट्रो पर सबसे बड़ा अपडेट: नवरात्रि में शुभारंभ लगभग तय! 13 स्टेशनों पर दौड़ेगी 120 की रफ्तार से, PM मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
20 सितंबर को निकलेगी भव्य शिव बारात
\r\n\r\n
रामलीला के महामंत्री गणेश अग्रवाल ने बताया कि 20 सितंबर को सदर श्रीराम भवन से भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। यह बारात कई राज्यों के अलग-अलग बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ पूरे सदर क्षेत्र में भ्रमण करेगी। 21 सितंबर से सदर भैंसाली मैदान में रामलीला के मंचन का शुभारंभ होगा।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
कोलकाता के कारीगरों ने तैयार किया महल
\r\n\r\n
इस बार की रामलीला में कई नई चीजें शामिल की गई हैं। मंच पर भगवान श्रीराम का महल अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर बनाया जा रहा है, जिसकी ऊंचाई 30 फीट होगी। यह विशाल मंच 120 बाई 48 स्क्वायर फीट का होगा। इसके अलावा, 12 बाई 32 स्क्वायर फीट की एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी। यह पूरा सेटअप कोलकाता के कुशल कारीगर तैयार कर रहे हैं।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
लेजर शो और ड्रोन शो होंगे मुख्य आकर्षण
\r\n\r\n
दशहरा मेले के दिन होने वाला लेजर और ड्रोन शो इस बार का मुख्य आकर्षण होगा। पिछले साल ड्रोन शो ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया था, लेकिन इस बार इसमें लेजर शो भी जोड़ा गया है। इन दोनों शो के माध्यम से आसमान में संक्षिप्त रामलीला का मंचन प्रदर्शित किया जाएगा, जो दर्शकों के लिए एक अनोखा और रोमांचक अनुभव होगा।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन गर्ग ने बताया कि इस बार मंचन रूद्राक्ष कला मंच दिल्ली के प्रशिक्षित कलाकार करेंगे, जिसका निर्देशन सुरेश कुमार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन