मेरठ: सड़कों को अपना खेल का मैदान समझने वाले युवाओं की बेखौफ हरकतें अब एक गंभीर समस्या बन गई हैं। मेरठ की सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाकर बाइक और कारों पर जानलेवा स्टंट करने का चलन तेज़ी से बढ़ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो इस बात का सबूत हैं कि इन युवकों को न तो अपनी जान की परवाह है, और न ही सड़क पर चलने वाले किसी और की।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
एक हफ्ते में कई वारदातें
\r\n\r\n
कुछ ही दिनों के भीतर स्टंट के कई मामले सामने आए हैं। सबसे पहले, मेरठ-बिजनौर हाईवे पर 10-12 बाइक सवार युवकों का वीडियो वायरल हुआ था, जो बाइक पर खड़े होकर हुड़दंग मचा रहे थे। इसके बाद, मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर एक चलती कार की छत पर तीन युवकों का स्टंट करते हुए वीडियो सामने आया।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
सबसे ताज़ा और चौंकाने वाला मामला रविवार रात का है, जब मेरठ-करनाल हाईवे पर शामली की तरफ से आ रही एक कार पर दो युवक जानलेवा स्टंट कर रहे थे। एक युवक कार की छत पर बैठा था, जबकि दूसरा खिड़की से लटका हुआ था।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस चौकियों को पार करके निकल गए हुड़दंगी
\r\n\r\n
हैरानी की बात यह है कि ये युवक सरधना थाना क्षेत्र की बपारसी चौकी, भूनी चौराहा और भूनी टोल प्लाज़ा सहित नानू गंगनहर पुलिस चौकी को पार करते हुए कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में प्रवेश कर गए, लेकिन उन्हें कहीं भी रोका नहीं गया। इस दौरान हाईवे पेट्रोलिंग और 112 नंबर की गाड़ियां भी मौजूद थीं। इस घटना ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने कहा है कि वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन