मेरठ: WWE के 'द ग्रेट खली' का नाम सुनते ही आंखों के सामने 7 फुट से ज्यादा की लंबाई और विशाल शरीर की तस्वीर उभर आती है। लेकिन क्या हो जब आपके सामने खली से भी करीब डेढ़ फीट लंबा कोई शख्स आ जाए? रविवार शाम को मेरठ के लोगों ने जब ऐसा ही एक नजारा अपनी आंखों से देखा तो वे हैरान रह गए। शहर के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक में जब 17 साल का करण सिंह अपने पिता के साथ खरीदारी करने पहुंचा, तो मानो वहां 'सेलिब्रिटी' आ गया हो।READ ALSO:-मेरठ एनकाउंटर: गैंगरेप के आरोपी शहजाद को पुलिस ने किया ढेर, माता-पिता ने शव लेने से किया इनकार, बोले- 'हमारे लिए वो 15 साल पहले ही मर चुका था'
\r\n\r\n\r\n\r\n
किराना स्टोर पर उमड़ा हुजूम, रुक गई शॉपिंग
\r\n\r\nयह पूरा वाकया मेरठ के आबूलेन से सटी दिल्ली रोड पर स्थित सोम किराना स्टोर का है। 17 वर्षीय करण सिंह अपने 6 फुट 6 इंच लंबे पिता संजय सिंह के साथ कुछ ड्राई फ्रूट्स खरीदने के लिए दुकान पर रुके थे। जैसे ही करण कार से बाहर निकले, उनकी 8 फुट 7 इंच की अविश्वसनीय लंबाई देखकर आसपास के लोग दंग रह गए। उनका सिर दुकान के बाहर लगे शेड को छू रहा था।
\r\n\r\n\r\n\r\n
देखते ही देखते, लोग अपनी खरीदारी और काम-काज छोड़कर करण की ओर दौड़ पड़े। हर कोई अपने मोबाइल फोन से इस 'अनोखे' युवक के साथ एक सेल्फी या फोटो लेने के लिए बेताब था। दुकान के अंदर और बाहर लोगों का ऐसा हुजूम उमड़ा कि दुकानदार भी हैरान रह गया। सड़क से गुजर रही कारें रुक गईं और लोग तब तक आगे नहीं बढ़े जब तक उन्होंने करण के साथ एक तस्वीर नहीं ले ली।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पूरा परिवार ही है 'लंबा', डाइट भी है खास
\r\n\r\nइस अचानक मिली प्रसिद्धि से घिरे करण के पिता संजय सिंह ने बताया कि उनका बेटा हाल ही में दिवाली की छुट्टियों पर गुजरात से घर लौटा है। उन्होंने बताया कि करण की मां, श्वेतलाना सिंह की लंबाई भी 7 फुट 2 इंच है और उन्हें इसके लिए एक खिताब भी मिल चुका है।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
पिता के अनुसार, करण पूरी तरह से शाकाहारी है। उसकी डाइट भी उसकी लंबाई की तरह ही विशाल है। वह एक बार में 15 से 18 रोटियां और एक बड़ा डोंगा (कटोरा) भरकर हरी सब्जी खाता है। सलाद उसकी डाइट का एक अहम हिस्सा है। इस अप्रत्याशित भीड़ के कारण, करण और उनके पिता को अपनी खरीदारी बीच में ही रोकनी पड़ी, लेकिन तब तक करण सिंह मेरठ के लोगों के लिए एक 'सुपरस्टार' बन चुके थे।
Sabse pehle comment karne wale banein.