उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में एक संवेदनशील सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मलिहाबाद के काकोरी थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों में भारी रोष व्याप्त हो गया।READ ALSO:-पुलिस से घिरने पर 'प्रेमी' ने नाबालिग प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया; दोनों की मौके पर मौत, मुजफ्फरनगर पुलिस कर रही थी तलाश
\r\n\r\n\r\n\r\n
सामुदायिक विरोध के बाद FIR दर्ज
\r\n\r\nछात्र की आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने के बाद, काकोरी क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मलिहाबाद थाना पहुँचे और छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की जोरदार माँग की। समुदाय के गुस्से को देखते हुए, पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल छात्र के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और जाँच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद ही मुस्लिम समुदाय के लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
\r\n\r\n\r\n\r\n
स्कूल ने किया तत्काल निष्कासित
\r\n\r\nइस संवेदनशील मामले में, छात्र के सिद्धार्थ ग्लोबल स्कूल ने भी कड़ी कार्रवाई की है। स्कूल प्रशासन ने कक्षा 9 के इस छात्र को उसकी इस हरकत के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
स्कूल द्वारा जारी किए गए पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि:-
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n उन्हें छात्र द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने की जानकारी मिली है।\r\n \r\n
- \r\n इस पोस्ट के लिए छात्र पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उसे निष्कासित किया गया है।\r\n \r\n
- \r\n स्कूल परिसर में किसी भी छात्र द्वारा मोबाइल फोन लाना और उसका उपयोग करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।\r\n \r\n
- \r\n स्कूल ने जोर देकर कहा है कि छात्र द्वारा किए गए इस कृत्य या किसी भी अन्य कृत के लिए विद्यालय का कोई सरोकार नहीं है और स्कूल ऐसी किसी भी गतिविधि का समर्थन नहीं करता है।\r\n \r\n
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
पुलिस अब मामले की जाँच कर रही है। धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने वाले ऐसे कृत्यों पर स्कूल और पुलिस दोनों की तरफ से सख्त कार्रवाई की गई है।
Sabse pehle comment karne wale banein.