बुलंदशहर: बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहाँ पुलिस से घिरता देखकर एक युवक ने पहले अपनी नाबालिग प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस गुमशुदा प्रेमी-प्रेमिका की तलाश में डिबाई पहुँची थी।READ ALSO:-खून से लथपथ बेटी को बाहों में भरकर खूब रोई मां: सप्लाई डिपो के सामने सेना के वाहन ने बीएड की छात्रा को कुचला, मौके पर ही मौत
\r\n\r\n\r\n\r\n
रात 3 बजे शुरू हुआ घटनाक्रम
\r\n\r\nवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 3 बजे मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस टीम गुमशुदा प्रेमी-प्रेमिका की तलाश में डिबाई थाना क्षेत्र के मोहल्ला किशनचंद्र पहुँची। पुलिस ने आरोपी युवक के फूफा सहित ग्राम प्रधान और चार अन्य लोगों के मकानों पर एक साथ दबिश दी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
छत पर भागकर मारी गोली
\r\n\r\nपुलिस के अनुसार, जब टीम ने मकान का दरवाजा खटखटाया, तो प्रेमी-प्रेमिका ने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस टीम के पहुँचने पर, दोनों दूसरे दरवाजे से छत के रास्ते करीब 30 मीटर दूर स्थित तीसरे मकान (पूर्व एडीओ पंचायत लायक सिंह का मकान) की छत पर भागकर पहुँचे।
\r\n\r\n\r\n\r\n
जब प्रेमी युवक ने देखा कि पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया है, तब उसने 315 बोर के अवैध तमंचे से पहले अपनी नाबालिग प्रेमिका के सिर में गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
फायर की आवाज सुनकर पुलिस गोली न चलाने की चेतावनी देती रही। बाद में जब पुलिस छत पर पहुँची, तो दोनों के शव खून से लथपथ पड़े थे। सुबह 4 बजे स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची, और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से 315 बोर का तमंचा और दो खाली खोखे बरामद किए हैं।
\r\n\r\n\r\n\r\n
यह था पुलिस के पहुँचने का कारण
\r\n\r\nएसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि:
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n प्रेमी: मृतक युवक प्रिंस (26) मूलरूप से हरिद्वार के फकरेड़ा भगवानपुर का निवासी था, जो पिछले कई साल से मुजफ्फरनगर के छपार गांव में अपने ननिहाल में रहता था।\r\n \r\n
- \r\n अफेयर: करीब 2 साल पहले प्रिंस की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए पड़ोस की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गए।\r\n \r\n
- \r\n भागना: 19 सितंबर 2025 को प्रिंस नाबालिग किशोरी को लेकर फरार हो गया। दोनों अलग समाज के थे, जिसके कारण दोनों के परिवार इस संबंध के खिलाफ थे।\r\n \r\n
- \r\n किराए पर मकान: भागने के बाद, प्रिंस अपने फूफा प्रमोद के पास पहुँचा, जिसने अपने परिचित से डिबाई में हाईवे स्थित मोहल्ला सराय किशनचंद्र में दोनों को मकान किराए पर दिला दिया। 22 सितंबर से वे मकान की ऊपरी मंजिल पर रह रहे थे।\r\n \r\n
- \r\n गुमशुदगी: किशोरी के पिता ने 20 सितंबर को ही छपार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मुजफ्फरनगर पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।\r\n \r\n
\r\n\r\n
फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जाँच कर रही है।
Sabse pehle comment karne wale banein.