President Draupadi Murmu ने गाजियाबाद में 1200 बेड वाले Yashoda Medicity का उद्घाटन किया। CM Yogi ने इसे UP के लिए बड़ा Investment बताया। Rajanth Singh ने की डॉ. पीएन अरोड़ा की सराहना।
Published at : 26 Oct 2025, 10:25 AM
Updated at : 11 Sep 2026, 06:05 PM
विज्ञापन
विज्ञापन
yashoda medicity inauguration ghaziabad president murmu cm yogi
उत्तर भारत की नई पहचान बनेगा: राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अस्पताल का उद्घाटन करते हुए कहा, "यशोदा मेडिसिटी उत्तर भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की एक नई पहचान बनेगा। यह जानकर गर्व होता है कि डॉ. पीएन अरोड़ा ने अपनी मां के नाम पर इस अस्पताल को तैयार कर नारीशक्ति का सम्मान किया है। यह सेवा और संस्कार की मिसाल है।"
\r\n\r\n
\r\n
मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के कर-कमलों से आज गाजियाबाद स्थित यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन हुआ। \r\n \r\nइस अवसर पर माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी, मा. केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती @AnupriyaSPatel जी के साथ कार्यक्रम में सहभाग किया। \r\n \r\nडबल इंजन सरकार का प्रयास है कि… pic.twitter.com/uJtDTId4t8
उन्होंने कहा कि यहां कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों के इलाज की बेहतरीन सुविधाएं हैं। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प सरकार और देश के 140 करोड़ नागरिकों के सहयोग से ही पूरा होगा। राष्ट्रपति ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना सरकार की प्राथमिकता है, लेकिन इसमें निजी संस्थानों की भूमिका भी बेहद अहम है।
CM योगी बोले- यह यूपी के लिए बड़ा इन्वेस्टमेंट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए कहा कि उनका जीवन 'शून्य से शिखर' की यात्रा की प्रेरणा है। सीएम योगी ने कहा, "एनसीआर और प्रदेश के लिए यशोदा मेडिसिटी एक बड़ा निवेश (इन्वेस्टमेंट) और एक महत्वपूर्ण पहल है। वर्ष 2022 में डॉ. पी.एन. अरोड़ा ने एमओयू साइन किया था कि वे आधुनिक सुविधाओं से लैस एक मेडिसिटी हॉस्पिटल तैयार करेंगे।"
\r\n\r\n
\r\n\r\n
उन्होंने कहा कि इस मेडिसिटी से 5 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। सीएम योगी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। पिछले साढ़े आठ वर्षों में अकेले उत्तर प्रदेश में 42 मेडिकल कॉलेज और दो एम्स बनाए गए हैं।
\r\n\r\n
\r\n\r\n
पीड़ा से प्रेरणा की कहानी: राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "गाजियाबाद में आज एक बड़ी कहानी लिखी गई है। हर बड़ी यात्रा व्यक्तिगत पीड़ा से शुरू होती है। डॉ. पीएन अरोड़ा ने अपनी मां की बीमारी के दौरान जो दर्द देखा, वही उनके लिए प्रेरणा बना।"
\r\n\r\n
\r\n\r\n
उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना जैसी योजनाओं से इलाज आम लोगों तक पहुंच गया है और अब यह चिंता का विषय नहीं, बल्कि सुविधा बन चुका है। देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या अब 800 हो गई है और मेडिकल सीटें 20 हजार से अधिक हैं।
\r\n\r\n
\r\n\r\n
पहले चरण में 600 बेड शुरू यशोदा मेडिसिटी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक डॉ. पी.एन. अरोड़ा ने बताया कि 8 एकड़ क्षेत्रफल में बने 1200 बेड वाले इस अस्पताल में पहले चरण में 600 बेड के साथ संचालन शुरू किया जा रहा है। यहां कैंसर, न्यूरो, कार्डियक, ट्रॉमा समेत कई गंभीर बीमारियों के इलाज की विश्व स्तरीय सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Khabreelal को Support करें
अपनी इच्छा के अनुसार सहयोग करें और हमें निष्पक्ष, स्थानीय एवं जनहित की खबरें लगातार आप तक पहुंचाने में मदद करें।
Sabse pehle comment karne wale banein.