मोदीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोजपुर थाना क्षेत्र के फरीदनगर निवासी एक युवक ने दो आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पोस्ट कर दिए, जो देखते ही देखते अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वायरल हो गए। वीडियो के वायरल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया।READ ALSO:-मेरठ का बदलेगा चेहरा: ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात, पार्कों को मिलेगी नई जिंदगी, महापौर और नगर आयुक्त ने संभाला मोर्चा!
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
व्हाट्सएप स्टेटस से फैलाया जहर एसीपी मोदीनगर, अमित सक्सेना ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फरीदनगर निवासी हबीब सैफी ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर दो वीडियो अपलोड किए थे। इन वीडियो में वह देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए बेहद आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। कुछ ही समय में ये वीडियो लोगों के बीच फैल गए, जिससे समाज में आक्रोश फैलने लगा।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, तलाश तेज मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया। एसआई रुस्तम सिंह की तहरीर के आधार पर आरोपी हबीब सैफी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसीपी सक्सेना ने बताया कि आरोपी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन