गाजियाबाद, यूपी: गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। यह घटना शक्ति खंड-4 स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में हुई
\r\n\r\n\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
गुरुवार सुबह निर्माणाधीन बिल्डिंग से एक महिला का शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस की जांच में पता चला कि मृतका की पहचान रानो के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के दमोह जिले की रहने वाली थी। उसकी शादी लगभग एक साल पहले सुनील रजक से हुई थी। सुनील उसी बिल्डिंग में चौकीदार का काम करता था और दोनों यहीं रह रहे थे।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
पुलिस के अनुसार, सुबह के समय पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि सुनील ने अपनी पत्नी रानो का गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद, उसने भी उसी बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
आरोपी अस्पताल में भर्ती
\r\n\r\n
आत्महत्या की कोशिश के बाद गंभीर रूप से घायल सुनील को पुलिस ने तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने महिला के परिजनों से भी संपर्क कर लिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का संदेह आरोपी पति पर ही है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि सभी पहलुओं को खंगाला जा सके। एसीपी ने यह भी कहा कि सुनील की हालत में सुधार होने पर उससे पूछताछ की जाएगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन