खबरीलाल डेस्क
दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर सवालों के घेरे में है। कोलकाता से लगभग 170 किलोमीटर दूर, दुर्गापुर के एक प्रतिष्ठित प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के ठीक सामने MBBS की एक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की भयावह घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन 2 दरिंदे अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।READ ALSO:-इंसानियत शर्मसार! सुबह 9 बजे डांट, दोपहर 1 बजे कत्ल... बागपत में मौलाना की पत्नी-मासूम बेटियों को हथौड़े से कूंचा, फिर भीड़ में बहाते रहे घड़ियाली आंसू!
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
यह खौफनाक घटना 10 अक्टूबर की देर शाम करीब 8-9 बजे के बीच हुई, जब ओडिशा की रहने वाली सेकेंड ईयर की छात्रा अपने एक दोस्त के साथ डिनर के लिए निकली थी।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
दोस्त भागा, दरिंदों ने जंगल में घसीटा
\r\n\r\n
पुलिस के अनुसार, जैसे ही छात्रा और उसका दोस्त कॉलेज कैंपस के गेट पर पहुंचे, वहां पहले से मौजूद 5 युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पहले छात्रा का मोबाइल छीना और फिर उसके बाल पकड़कर उसे जबरन गेट के सामने स्थित जंगली इलाके में घसीट ले गए। इस दौरान, छात्रा का दोस्त उसे अकेला छोड़कर वहां से भाग गया और बाद में पुलिस को सूचना दी।
\r\n\r\n

 पुलिस ने 11 अक्टूबर लेकर 12 अक्टूबर की सुबह तक ड्रोन के जरिए घटनास्थल की रिकॉर्डिंग की।

\r\n\r\n
जंगल में तीन आरोपियों ने छात्रा के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। हैवानियत को अंजाम देने के बाद, आरोपियों ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। हद तो तब हो गई जब उन्होंने छीना हुआ मोबाइल वापस करने के एवज में पीड़िता से पैसों की भी मांग की।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पीड़िता की आपबीती और दोस्त पर गहराता शक
\r\n\r\n
अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा, "जब उन्होंने हमारा रास्ता रोका तो मेरा दोस्त मुझे अकेला छोड़कर भाग गया। उन्होंने मेरा फोन छीन लिया और मुझे जंगल में ले गए जहां तीन लोगों ने मेरा रेप किया।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
इस मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पीड़िता के माता-पिता ने छात्रा के दोस्त और उसके साथियों पर ही इस साजिश में शामिल होने का आरोप लगा दिया। इस गंभीर आरोप के बाद पुलिस ने दोस्त को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ कर रही है। डिप्टी मजिस्ट्रेट रंजना रॉय ने अस्पताल में पीड़िता से मुलाकात कर बताया कि उसकी हालत स्थिर है और उसकी मां उसके साथ हैं।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
बंगाल में सियासी उबाल, NCW की टीम पहुंची
\r\n\r\n
इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल में सियासी भूचाल आ गया है। 11 अक्टूबर को भाजपा ने पश्चिम बर्धमान में सड़क जाम कर ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "बंगाल में 6 महीने की बच्ची से लेकर 80 साल की बुजुर्ग तक, कोई भी सुरक्षित नहीं है।" वहीं केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल को अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बना दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की एक टीम भी आज दुर्गापुर पहुंच रही है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
NCRB के आंकड़े और 2024 का R.G. कर केस
\r\n\r\n
यह घटना 2024 के कोलकाता स्थित R.G. कर मेडिकल कॉलेज में हुए ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस की दर्दनाक यादें ताजा करती है, जिसने पूरे देश को हिला दिया था। NCRB की हालिया रिपोर्ट (2023) भी बंगाल में महिला सुरक्षा की चिंताजनक तस्वीर पेश करती है। रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में पश्चिम बंगाल देश के टॉप 5 राज्यों में चौथे स्थान पर है, जो राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।