मेरठ (लावड़): मेरठ के लावड़ कस्बे में 22 जून से लापता उमेर की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उमेर की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही दो दोस्तों ने एक लड़की से जुड़े विवाद में कर दी थी। पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है।READ ALSO:-मां-बेटी से बाल पकड़कर बदसलूकी करने पर दारानगर गंज चौकी इंचार्ज संजय त्यागी लाइन हाजिर
\r\n\r\n\r\n\r\n
हालांकि, पुलिस अभी तक उमेर का शव बरामद नहीं कर सकी है, जिससे नाराज परिजनों ने लावड़ चौकी पर जमकर हंगामा किया और आत्मदाह तक का प्रयास किया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
लड़की का हाथ पकड़ना बना मौत का कारण पुलिस ने मंगलवार को उमेर के दोस्त और हत्याकांड के मुख्य आरोपी ईशा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी ईशा ने जो खुलासा किया, वह चौंकाने वाला था।
\r\n\r\n\r\n\r\n
आरोपी ने बताया कि कस्बे की एक किराना दुकान पर बैठने वाली युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। उमेर भी वहां आता-जाता था। कुछ दिन पहले उमेर ने उस युवती का हाथ पकड़ लिया था, जिसे ईशा ने देख लिया था। यह बात उसे नागवार गुजरी और उसने उमेर को रास्ते से हटाने की ठान ली।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
घूमने के बहाने ले जाकर मार दी गोली प्लान के मुताबिक, 22 जून को ईशा और उसके दूसरे दोस्त शाकिर ने उमेर को फोन करके बुलाया। वे उसे घुमाने के बहाने अपनी कार में बैठाकर सरधना के पास अटेरना ले गए। वहां गंगनहर के किनारे बैठकर तीनों ने कोल्ड ड्रिंक पी। इसी दौरान ईशा ने पीछे से उमेर के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने मिलकर शव को गंगनहर में फेंक दिया और फरार हो गए।
\r\n\r\n\r\n\r\n
परिजनों ने चौकी घेरी, आत्मदाह का प्रयास उधर, उमेर के भाई आलमगिर ने पहले ही ईशा और शाकिर पर अपहरण कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को जैसे ही हत्या का खुलासा हुआ और शव बरामद न होने की बात सामने आई, परिजन भड़क गए।
\r\n\r\n\r\n\r\n
उमेर की पत्नी नगमा और भाई आलमगिर ने कई परिजनों के साथ लावड़ चौकी का घेराव किया। शव बरामदगी की मांग को लेकर नगमा और आलमगिर ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया, जिससे पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।
\r\n\r\n\r\n\r\n
सीओ ने 72 घंटे का समय मांगा मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराया। परिजनों ने एसएसपी के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए तीन मांगें रखीं:
\r\n\r\n\r\n\r\n
- \r\n
- \r\n फरार आरोपी शाकिर की तत्काल गिरफ्तारी।\r\n \r\n
- \r\n उमेर के शव की जल्द से जल्द बरामदगी।\r\n \r\n
- \r\n लापरवाही बरतने पर हल्का इंचार्ज अभिषेक यादव को सस्पेंड करना।\r\n \r\n
\r\n\r\n
सीओ शिव प्रताप सिंह ने परिजनों को 72 घंटे का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शांत हुए। सीओ ने बताया कि घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली गई है, आरोपी ईशा को जेल भेज दिया गया है और शाकिर की तलाश जारी है। शव की बरामदगी के लिए गाजियाबाद पुलिस की भी मदद ली जा रही है।
Sabse pehle comment karne wale banein.