मेरठ, यूपी: मवाना में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद एक युवक द्वारा युवती से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर मिले एक युवक ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और फिर खेतों की तरफ खींचने की कोशिश की। घटना के बाद हिंदू संगठनों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर हंगामा किया और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।READ ALSO:-बिजनौर: धामपुर शुगर मिल के टैंक में मिली दो लाशें, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; शव रखकर मिल में हंगामा, भारी फोर्स तैनात
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
क्या हुआ था?
\r\n\r\n
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी कमर इंस्टाग्राम के जरिए उसके संपर्क में आया था। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे, कमर ने उसे मवाना के छोटा मोहन इलाके में मिलने के लिए बुलाया। युवती का आरोप है कि मिलने के बाद, आरोपी उसे आइसक्रीम खिलाने के बहाने खेतों की तरफ ले जाने लगा।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
जब युवती को खतरा महसूस हुआ, तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों को आता देख आरोपी ने उसे धमकाया। उसने युवती की फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी, साथ ही जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
हिंदू संगठनों और बीजेपी का विरोध
\r\n\r\n
इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और हिंदू संगठन के लोग मवाना थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि यह "लव जिहाद" का मामला है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने प्रदर्शनकारियों को जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन