मेरठ: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार शाम मेरठ में एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। हादसा दिल्ली-देहरादून हाईवे (NH 58) पर एमआईटी कॉलेज के नजदीक हुआ, जब उनके काफिले में चल रही गाड़ियां अचानक आपस में टकरा गईं।READ ALSO:-सांसों पर संकट! दिवाली से पहले ही NCR की हवा 'जहरीली', मेरठ देश का छठा सबसे प्रदूषित शहर, AQI 273 पर
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

बाल-बाल बचे पूर्व सीएम, सुरक्षाकर्मी घायल

\r\n\r\n
जानकारी के मुताबिक, पूर्व सीएम हरीश रावत दिल्ली की ओर से आ रहे थे। तभी उनके काफिले में आगे चल रही एक गाड़ी के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके चलते पीछे चल रही गाड़ियां नियंत्रण खो बैठीं और एक-दूसरे से टकरा गईं।
\r\n\r\n

 इसी गाड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सवार थे। गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
इस हादसे में पूर्व सीएम हरीश रावत की गाड़ी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन उनके सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी (इनोवा) क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में बैठे राजवीर नाम के एक पुलिसकर्मी को चोटें आई हैं।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

हाईवे पर लगा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

\r\n\r\n
काफिले की गाड़ियां टकराते ही हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले घायल सुरक्षाकर्मी राजवीर को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
इसके बाद पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को एक दूसरे वाहन से मय एस्कॉर्ट के उनके गंतव्य के लिए रवाना किया और जिले की सीमा तक सुरक्षित छोड़ा।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

एसएसपी ने दी जानकारी

\r\n\r\n
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि सूचना मिलते ही एसपी ट्रैफिक ने पूर्व सीएम से संपर्क किया था। क्षतिग्रस्त इनोवा गाड़ी को मरम्मत के लिए नजदीकी टोयोटा सर्विस सेंटर पर पहुंचा दिया गया है। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने पुष्टि की कि हादसा आगे वाली गाड़ी के अचानक ब्रेक लेने के कारण हुआ था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हाईवे पर लगे जाम को भी जल्द ही खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन